HomeNationalकाशीपुर: दबंगों ने घर पर बोला धावा, तलवार-लाठी और तमंचों से दी...

काशीपुर: दबंगों ने घर पर बोला धावा, तलवार-लाठी और तमंचों से दी जान से मारने की धमकी

Date:

काशीपुर। कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम हल्दुआ साहू में दबंगई का बड़ा मामला सामने आया है। ग्राम निवासी बलजीत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 अगस्त की रात उसके बेटे गुरमीत सिंह को कप्तान सिंह उर्फ लवली ने फोन कर अभद्रता की और घर से बाहर न निकलने की धमकी दी।

इसके बाद रक्षपाल सिंह, कप्तान सिंह, आरिफ, विक्रम सिंह, रोहित और गुरप्रीत सिंह समेत 10–12 अज्ञात लोग लाठी-डंडे, तलवार और तमंचों से लैस होकर उसके घर पहुंचे और गेट पर हमला कर दिया।

घबराए बलजीत सिंह ने अपने चाचा जसवीर सिंह को सूचना दी, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर दबंगों को डांटकर भगा दिया। भागते समय हमलावर परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए हल्दुआ गांव की ओर भाग गए।

गौरा गांव के लोगों ने शोर मचाकर हमलावरों को चोर समझकर खदेड़ दिया। बलजीत सिंह का कहना है कि ये बदमाश उसके परिवार को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं।

थाना कुंडा प्रभारी हरेंद्र चौधरी ने बताया कि सात नामजद समेत 10–12 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Latest stories

भाजपा नेता संजीव कुमार ने लिया गैस की शिकायतों को लेकर गैस गोदाम का जाएजा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह...

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...