TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

काशीपुर: दबंगों ने घर पर बोला धावा, तलवार-लाठी और तमंचों से दी जान से मारने की धमकी

मुख्य समाचार: काशीपुर।
कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम हल्दुआ साहू में दबंगई का बड़ा मामला सामने आया है।
किच्छा (एजेंसी)। काशीपुर। कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम हल्दुआ साहू में दबंगई का बड़ा मामला सामने आया है। ग्राम निवासी बलजीत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 अगस्त की रात उसके बेटे गुरमीत सिंह को कप्तान सिंह उर्फ
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
लवली ने फोन कर अभद्रता की और घर से बाहर न निकलने की धमकी दी। इसके बाद रक्षपाल सिंह, कप्तान सिंह, आरिफ, विक्रम सिंह, रोहित और गुरप्रीत सिंह समेत 10–12 अज्ञात लोग लाठी-डंडे, तलवार और तमंचों से लैस होकर उसके घर पहुंचे और गेट पर
हमला कर दिया। घबराए बलजीत सिंह ने अपने चाचा जसवीर सिंह को सूचना दी, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर दबंगों को डांटकर भगा दिया। भागते समय हमलावर परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए हल्दुआ गांव की ओर भाग गए। गौरा गांव के लोगों
ने शोर मचाकर हमलावरों को चोर समझकर खदेड़ दिया। बलजीत सिंह का कहना है कि ये बदमाश उसके परिवार को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। थाना कुंडा प्रभारी हरेंद्र चौधरी ने बताया कि सात नामजद समेत 10–12 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • थाना कुंडा प्रभारी हरेंद्र चौधरी ने बताया कि सात नामजद समेत 10–12 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
  • बलजीत सिंह का कहना है कि ये बदमाश उसके परिवार को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं।
  • गौरा गांव के लोगों ने शोर मचाकर हमलावरों को चोर समझकर खदेड़ दिया।