HomeNationalभारत में हो रही टिकटॉक की वापसी, जानें पूरी रिपोर्ट

भारत में हो रही टिकटॉक की वापसी, जानें पूरी रिपोर्ट

Date:

नई दिल्ली। करीब 5 साल बाद एक बार फिर चीनी वीडियो ऐप टिकटॉक की भारत में वापसी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कई यूज़र्स का दावा है कि टिकटॉक की वेबसाइट भारत में खुल रही है, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से इस पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

कांग्रेस का हमला

टिकटॉक की वापसी की खबरों के बीच कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर सरकार पर तीखा हमला बोला। पार्टी ने लिखा –

“भारत-चीन झड़प में हमारे 20 जवान शहीद हुए थे। उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन को क्लीनचिट दी थी। कांग्रेस के दबाव में टिकटॉक को बैन किया गया, लेकिन अब पीएम मोदी चीन से नजदीकियां बढ़ा रहे हैं। टिकटॉक से जुड़ी खबरें इसी का सबूत हैं। साफ है – मोदी का चीन प्रेम, देश प्रेम पर भारी पड़ रहा है। पाकिस्तान से सीजफायर की तरह चीन से भी शहादत का सौदा कर दिया गया है।”

टिकटॉक पर कब लगी थी रोक?

गौरतलब है कि जून 2020 में भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए टिकटॉक समेत 59 चीनी ऐप्स पर बैन लगाया था। यह फैसला गलवान घाटी में भारत-चीन सैनिकों की भिड़ंत और 20 भारतीय जवानों की शहादत के बाद लिया गया था। उस समय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कहा था कि ये ऐप्स भारत की संप्रभुता, अखंडता, रक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा हैं।

टिकटॉक की वापसी को लेकर सरकार की ओर से अभी कोई स्पष्ट बयान नहीं आया है, लेकिन कांग्रेस ने इस मुद्दे पर मोदी सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है।

Latest stories

उत्तराखंड से कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ, CM धामी ने पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी

चंपावत: उत्तराखंड से पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा का विधिवत...

नेपाल जा रही जर्मन महिला के बैग से मिला भारतीय आधार कार्ड, सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र झूलाघाट स्थित भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय...

बदरीनाथ धाम में चढ़ावे पर बवाल! मंदिर समिति के कर्मचारी पर चोरी का आरोप; BKTC की आंतरिक समिति करेगी जांच

चमोली: उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं...

रुद्रपुर: स्कूल में बड़ा हादसा टला, क्लासरूम में छात्रों पर गिरा सीलिंग फैन; दो घायल

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित एएनझा इंटर कॉलेज में...