HomeNationalबारिश के पानी से सितारगंज में बाढ़ जैसे हालात

बारिश के पानी से सितारगंज में बाढ़ जैसे हालात

Date:

सितारगंज। लगातार बारिश ने सितारगंज क्षेत्र के अरविंद नगर और झाड़ी गांव को बाढ़ जैसे हालात में ला खड़ा किया है। तीन फीट तक पानी भरने से ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया।

मंगलवार रात हुई मूसलधार बारिश के बाद पानी ने गांवों की ओर रुख कर लिया। बाराकोली रेंज से सटे करीब 50 घरों में पानी घुस गया। ग्रामीणों का कहना है कि बैगुल नदी का बांध टूटने का डर पूरी रात सताता रहा। बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे पूरी रात डरे-सहमे घरों में जागते रहे।

सुबह होते ही सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन

पानी का स्तर बढ़ता देख लोगों ने सुबह होते ही घर खाली कर दिए
बिस्तर, कपड़े, अनाज, जरूरी घरेलू सामान और पालतू जानवरों को जलभराव से दूर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

प्रशासन हुआ सतर्क, एसडीएम ने किया निरीक्षण

बाढ़ कंट्रोल रूम को स्थिति की जानकारी मिलते ही एसडीएम रविंद्र जुवांठा ने गांव का निरीक्षण किया। उन्होंने नदियों के जलस्तर की भी निगरानी की और राहत कार्यों की दिशा में जरूरी निर्देश दिए।

Latest stories

उत्तराखंड से कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ, CM धामी ने पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी

चंपावत: उत्तराखंड से पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा का विधिवत...

नेपाल जा रही जर्मन महिला के बैग से मिला भारतीय आधार कार्ड, सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र झूलाघाट स्थित भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय...

बदरीनाथ धाम में चढ़ावे पर बवाल! मंदिर समिति के कर्मचारी पर चोरी का आरोप; BKTC की आंतरिक समिति करेगी जांच

चमोली: उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं...