TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

बारिश के पानी से सितारगंज में बाढ़ जैसे हालात

मुख्य समाचार: सितारगंज।
लगातार बारिश ने सितारगंज क्षेत्र के अरविंद नगर और झाड़ी गांव को बाढ़ जैसे हालात में ला खड़ा किया है।
किच्छा (एजेंसी)। सितारगंज। लगातार बारिश ने सितारगंज क्षेत्र के अरविंद नगर और झाड़ी गांव को बाढ़ जैसे हालात में ला खड़ा किया है। तीन फीट तक पानी भरने से ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। मंगलवार रात
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
हुई मूसलधार बारिश के बाद पानी ने गांवों की ओर रुख कर लिया। बाराकोली रेंज से सटे करीब 50 घरों में पानी घुस गया। ग्रामीणों का कहना है कि बैगुल नदी का बांध टूटने का डर पूरी रात सताता रहा। बुजुर्ग, महिलाएं
और बच्चे पूरी रात डरे-सहमे घरों में जागते रहे। सुबह होते ही सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन पानी का स्तर बढ़ता देख लोगों ने सुबह होते ही घर खाली कर दिए।बिस्तर, कपड़े, अनाज, जरूरी घरेलू सामान और पालतू जानवरों को जलभराव से
दूर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। प्रशासन हुआ सतर्क, एसडीएम ने किया निरीक्षण बाढ़ कंट्रोल रूम को स्थिति की जानकारी मिलते ही एसडीएम रविंद्र जुवांठा ने गांव का निरीक्षण किया। उन्होंने नदियों के जलस्तर की भी निगरानी की और राहत कार्यों की दिशा में जरूरी निर्देश दिए।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • उन्होंने नदियों के जलस्तर की भी निगरानी की और राहत कार्यों की दिशा में जरूरी निर्देश दिए।
  • प्रशासन हुआ सतर्क, एसडीएम ने किया निरीक्षण बाढ़ कंट्रोल रूम को स्थिति की जानकारी मिलते ही एसडीएम रविंद्र जुवांठा ने गांव का निरीक्षण किया।
  • बिस्तर, कपड़े, अनाज, जरूरी घरेलू सामान और पालतू जानवरों को जलभराव से दूर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।