HomeNationalशादी का झांसा देकर नाबालिग से किया 4 साल से दुष्कर्म, आरोपी...

शादी का झांसा देकर नाबालिग से किया 4 साल से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Date:

TN9 बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर में पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग का चार साल से यौन शोषण करने वाले आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 22 मार्च को बागेश्वर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि भतरौला, कठायतबाड़ा निवासी युवक सूरज कुमार द्वारा उसकी पुत्री को शादी का झांसा देकर चार वर्षों से यौन शोषण किया जा रहा है।

पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) के तहत अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू की। जांच उप निरीक्षक गोल्डी घुघत्याल को सौंपी गई। जांच में आए प्राथमिक तथ्यों के बाद पुलिस ने आरोपी को सोमवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

Latest stories

रेलवे कर्मचारियों का बड़ा ऐलान! 24 जून को देशभर में विरोध प्रदर्शन, जानें क्या हैं मांगें

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे के सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन (S&T)...

अंतिम संस्कार की तैयारी थी पूरी, तभी चेहरे ने खोला सच—उत्तराखंड में चौंकाने वाला मामला, अस्पताल की बड़ी चूक

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच)...