Monday, February 9, 2026
HomeCrimeसनसनीखेज वारदात: बुजुर्ग को दौड़ा-दौड़ाकर फावड़े से मारा, इलाज के दौरान मौत...

सनसनीखेज वारदात: बुजुर्ग को दौड़ा-दौड़ाकर फावड़े से मारा, इलाज के दौरान मौत – आरोपी गिरफ्तार

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- बड़ी खबर: बुजुर्ग पर फावड़े से हमला, इलाज के दौरान मौत – आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सुल्तानपुर से अपने गांव ओसपुर लौट रहे एक बुजुर्ग पर फावड़े से हमला कर दिया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। यह वारदात रविवार दोपहर करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है।

घर लौट रहे थे बुजुर्ग, रास्ते में हुआ जानलेवा हमला

65 वर्षीय सुखबीर सिंह, पुत्र प्रताप सिंह, निवासी ओसपुर, सुल्तानपुर से साइकिल पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। गांव के पास ही एक संदिग्ध व्यक्ति ने उन पर अचानक फावड़े से हमला कर दिया। हमले से घायल होने पर बुजुर्ग ने जान बचाने की कोशिश की, लेकिन हमलावर उन्हें दौड़ाता रहा और बार-बार हमला करता रहा।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

घायल अवस्था में बुजुर्ग वहीं गिर पड़े। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो हमलावर वहां से भाग निकला। परिजन बुजुर्ग को आनन-फानन में सुल्तानपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान सुखबीर की मौत हो गई।

ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ा, पुलिस के हवाले किया

घटना के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया। ग्रामीणों ने हमलावर का पीछा किया और कुछ दूरी पर जाकर उसे पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति को पुलिस को सौंप दिया गया।

पुलिस का बयान

सुल्तानपुर पुलिस चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया, “मृतक की पहचान सुखबीर पुत्र प्रताप सिंह उम्र 65 वर्ष, निवासी ओसपुर के रूप में हुई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी व्यक्ति मंदबुद्धि प्रतीत हो रहा है। उससे पूछताछ की जा रही है और मेडिकल परीक्षण कराकर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

घटना के बाद गांव में शोक और रोष का माहौल है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

 

Latest stories

सांसद अजय भट्ट: 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की मजबूत नींव है यह बजट

रुद्रपुर में सांसद अजय भट्ट ने केंद्र सरकार के...

हल्द्वानी: SDM की तैनाती नहीं होने से नाराज हुए कांग्रेस विधायक का धरना, जताई नाराजगी

हल्द्वानी में एसडीएम की तैनाती को लेकर कांग्रेस विधायक...

Uttarakhand News: भोजन माताओं, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की तैयारी

प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा और भोजन माताओं...

रूस के ऊफा में हॉस्टल में चाकू से हमला, चार भारतीय छात्र घायल…

मॉस्को: रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य की राजधानी ऊफा में...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş