Tuesday, February 10, 2026
HomeNews*Big Breaking: जंगल में घास लेने गई महिला को गुलदार ने बनाया...

*Big Breaking: जंगल में घास लेने गई महिला को गुलदार ने बनाया निवाला!*

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- बनबसा में धनुष पुल और मंझगांव के बीच स्थित जंगल में घास लेने गई एक महिला को गुलदार ने अपना शिकार बना लिया। इस हमले में अन्य महिलाओं ने भागकर अपनी जान बचाई और गांव में सूचना दी। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।

गुलदार ने घसीटकर ले गया महिला

घटना बुधवार सुबह की है, जब देवीपुरा गांव की बिरमा देवी अन्य महिलाओं के साथ जंगल में घास काटने गई थीं। तभी अचानक गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। महिलाएं जब तक कुछ समझ पातीं, तब तक गुलदार बिरमा देवी को घसीटकर जंगल के अंदर ले गया।

गांव में मची अफरा-तफरी

अन्य महिलाओं ने किसी तरह भागकर गांव पहुंचकर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही ग्रामीणों के साथ पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। काफी खोजबीन के बाद महिला का शव जंगल में क्षत-विक्षत हालत में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए टनकपुर उप जिला अस्पताल भेज दिया।

इलाके में बढ़ाई गई गश्त

बनबसा थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि मृतका के साथ गई महिलाओं ने गुलदार के हमले की पुष्टि की है। वन विभाग ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और ग्रामीणों को जंगल में न जाने की हिदायत दी गई है।

Latest stories

उत्तराखंड: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही बीसीए छात्रा की प्री-मेच्योर डिलीवरी के बाद मौत

देहरादून: राजधानी देहरादून में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही...

अनियंत्रित वाहन ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, चालक फरार

श्रीनगर: मंगलवार सुबह एक अनियंत्रित वाहन ने शहर में...

उधम सिंह नगर: जिला अस्पताल में रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज भटकते रहे

रुद्रपुर: जिला अस्पताल में कुत्ते के काटने पर लगाई...

पिथौरागढ़ यूनिट से आए आईटीबीपी के जवान ने मसूरी में की आत्महत्या, दो माह पहले ही किया था ज्वाइन

मसूरी: उत्तराखंड के मसूरी में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी)...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş