TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

*Big Breaking: जंगल में घास लेने गई महिला को गुलदार ने बनाया निवाला!*

मुख्य समाचार: ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- बनबसा में धनुष पुल और मंझगांव के बीच स्थित जंगल में घास लेने गई एक महिला को गुलदार ने अपना शिकार बना लिया।
इस हमले में अन्य महिलाओं ने भागकर अपनी जान बचाई और गांव में सूचना दी।
किच्छा (एजेंसी)। ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- बनबसा में धनुष पुल और मंझगांव के बीच स्थित जंगल में घास लेने गई एक महिला को गुलदार ने अपना शिकार बना लिया। इस हमले में अन्य महिलाओं ने भागकर अपनी जान बचाई और गांव में सूचना दी। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
फैल गई है। गुलदार ने घसीटकर ले गया महिला घटना बुधवार सुबह की है, जब देवीपुरा गांव की बिरमा देवी अन्य महिलाओं के साथ जंगल में घास काटने गई थीं। तभी अचानक गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। महिलाएं जब तक कुछ समझ पातीं, तब तक गुलदार बिरमा देवी को घसीटकर जंगल
के अंदर ले गया। गांव में मची अफरा-तफरी अन्य महिलाओं ने किसी तरह भागकर गांव पहुंचकर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही ग्रामीणों के साथ पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। काफी खोजबीन के बाद महिला का शव जंगल में क्षत-विक्षत हालत में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में
लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए टनकपुर उप जिला अस्पताल भेज दिया। इलाके में बढ़ाई गई गश्त बनबसा थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि मृतका के साथ गई महिलाओं ने गुलदार के हमले की पुष्टि की है। वन विभाग ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और ग्रामीणों को जंगल में न जाने की हिदायत दी गई है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • वन विभाग ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और ग्रामीणों को जंगल में न जाने की हिदायत दी गई है।
  • इलाके में बढ़ाई गई गश्त बनबसा थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि मृतका के साथ गई महिलाओं ने गुलदार के हमले की पुष्टि की है।
  • पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए टनकपुर उप जिला अस्पताल भेज दिया।