HomeHaridwar8 साल की बच्ची से दरिंदगी, आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, गोली...

8 साल की बच्ची से दरिंदगी, आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, गोली लगने से गिरफ्तार।

Date:

“उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है… पथरी थाना क्षेत्र में एक 8 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है, और उसे ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया है।”

“जानकारी के मुताबिक, पीड़ित बच्ची और आरोपी दोनों बिहार के रहने वाले हैं और हरिद्वार में मजदूरी करते हैं। शनिवार को आरोपी बच्ची को किसी बहाने से जंगल ले गया और वहां उसके साथ दरिंदगी की। जब बच्ची के पिता मौके पर पहुंचे, तो आरोपी तमंचा दिखाकर फरार हो गया।”

“पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। शनिवार देर शाम पुलिस ने आरोपी को घेरा, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।”

SSP प्रमेन्द्र डोबाल, हरिद्वार

“आज पथरी थाना क्षेत्र में बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। आरोपी दयानंद को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से असलहा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने जब उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई और उसे घायल कर गिरफ्तार किया गया।”

 

Latest stories

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...