TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

8 साल की बच्ची से दरिंदगी, आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, गोली लगने से गिरफ्तार।

मुख्य समाचार: "उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है... पथरी थाना क्षेत्र में एक 8 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है, और उसे ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया है।
किच्छा (एजेंसी)। "उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है... पथरी थाना क्षेत्र में एक 8 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है, और उसे ऋषिकेश एम्स रेफर किया
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
गया है।" "जानकारी के मुताबिक, पीड़ित बच्ची और आरोपी दोनों बिहार के रहने वाले हैं और हरिद्वार में मजदूरी करते हैं। शनिवार को आरोपी बच्ची को किसी बहाने से जंगल ले गया और वहां उसके साथ दरिंदगी की। जब बच्ची के पिता मौके पर पहुंचे, तो आरोपी तमंचा दिखाकर फरार हो
गया।" "पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। शनिवार देर शाम पुलिस ने आरोपी को घेरा, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।" SSP प्रमेन्द्र डोबाल, हरिद्वार "आज पथरी
थाना क्षेत्र में बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। आरोपी दयानंद को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से असलहा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने जब उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई और उसे घायल कर गिरफ्तार किया गया।"  

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • "  
  • पुलिस ने जब उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई और उसे घायल कर गिरफ्तार किया गया।
  • उसके पास से असलहा भी बरामद हुआ है।