TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

दीपावली पर सांसद अजय भट्ट ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, हल्द्वानी स्थित आवास पर किया दीप प्रज्वलन

मुख्य समाचार: हल्द्वानी: नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेश और क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने अपने हल्द्वानी स्थित आवास पर दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाया और सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
किच्छा (एजेंसी)। हल्द्वानी: नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेश और क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने हल्द्वानी स्थित आवास पर
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाया और सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। अपने शुभकामना संदेश में सांसद अजय भट्ट ने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई
की विजय का प्रतीक है। यह त्योहार हमें प्रेम, आपसी सद्भाव, एकता और सेवा भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कामना की कि मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की कृपा से प्रत्येक परिवार का जीवन
सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशियों से परिपूर्ण रहे। साथ ही उत्तराखंड और देश निरंतर विकास एवं प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते रहें। सांसद ने सभी क्षेत्रवासियों और प्रदेशवासियों के सुखद, मंगलमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए दीपावली की हार्दिक बधाई दी।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • सांसद ने सभी क्षेत्रवासियों और प्रदेशवासियों के सुखद, मंगलमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए दीपावली की हार्दिक बधाई दी।
  • साथ ही उत्तराखंड और देश निरंतर विकास एवं प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते रहें।
  • उन्होंने कामना की कि मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की कृपा से प्रत्येक परिवार का जीवन सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशियों से परिपूर्ण रहे।