विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
निरीक्षक महेश कांडपाल का कोतवाली ट्रांजिट कैंप से कोतवाली रुद्रपुर तबादला किया गया है। उन्हें एसएसआई द्वितीय, कोतवाली रुद्रपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं उप निरीक्षक मुकेश मिश्रा को कोतवाली गदरपुर से कोतवाली ट्रांजिट कैंप भेजा गया है, जहां उन्हें वरिष्ठ उप निरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह रिंगवाल का स्थानांतरण कोतवाली सितारगंज से कोतवाली गदरपुर किया गया है। खटीमा क्षेत्र में भी बदली जिम्मेदारियां पुलिस विभाग के फेरबदल में खटीमा क्षेत्र से
जुड़े अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं। उप निरीक्षक किशोर पंत को कोतवाली खटीमा से स्थानांतरित कर मझोला चौकी प्रभारी बनाया गया है। वहीं मझोला चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राकेश राय का तबादला कोतवाली खटीमा किया गया है। इसके अलावा महिला उप निरीक्षक संतोषी का थाना झनकईया से कोतवाली खटीमा स्थानांतरण किया गया है। वहीं कोतवाली रुद्रपुर में तैनात अपर उप निरीक्षक विनीता मेहर को महिला हेल्पलाइन रुद्रपुर से संबद्ध किया गया है। एसएसपी अजय गणपति ने सभी संबंधित पुलिसकर्मियों