HomeUttarakhandउत्तराखंड को मिली नई रेल सौगात, टनकपुर से हजूर साहिब नांदेड़ तक...

उत्तराखंड को मिली नई रेल सौगात, टनकपुर से हजूर साहिब नांदेड़ तक चलेगी सीधी ट्रेन; जानिए पूरा रूट और टाइमिंग

Date:

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्रों के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से उठ रही मांग अब पूरी होने जा रही है। टनकपुर से तख्त श्री हजूर साहिब नांदेड़ के बीच सीधी एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है। इस नई रेल सेवा से उत्तराखंड के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, वहीं सिख श्रद्धालुओं को भी बड़ा लाभ होगा।

Off the Rails: What Can Reduce Train Derailments In India

मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों के बाद मिली मंजूरी

इस रेल सेवा को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों के बाद मंजूरी मिली है। लंबे समय से सीमांत क्षेत्र के लोग और जनप्रतिनिधि टनकपुर से देश के प्रमुख शहरों और धार्मिक स्थलों तक सीधी रेल सेवा की मांग कर रहे थे। अब इस नई ट्रेन के शुरू होने से क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग पूरी होती नजर आ रही है।

6 जुलाई को होगा शुभारंभ

नई टनकपुर–हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस का औपचारिक शुभारंभ 6 जुलाई को टनकपुर रेलवे स्टेशन से किया जाएगा। केंद्रीय रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में रेलवे अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के शामिल होने की संभावना है।

सप्ताह में एक दिन चलेगी ट्रेन

रेलवे के अनुसार, यह एक्सप्रेस ट्रेन फिलहाल सप्ताह में एक दिन संचालित होगी।

रविवार को यह ट्रेन हजूर साहिब नांदेड़ से रवाना होकर अकोला, इटारसी, भोपाल, ग्वालियर, झांसी, आगरा, मथुरा और बरेली सहित कई प्रमुख स्टेशनों से होते हुए मंगलवार सुबह 5:55 बजे टनकपुर पहुंचेगी।

इसके बाद मंगलवार सुबह 9:00 बजे टनकपुर से वापसी के लिए रवाना होकर बुधवार शाम 4:30 बजे हजूर साहिब नांदेड़ पहुंचेगी।

खटीमा स्टेशन पर भी मिलेगा ठहराव

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन का खटीमा रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव सुनिश्चित किया गया है। पहले जारी प्रस्तावित समय-सारिणी में खटीमा स्टेशन शामिल नहीं था, लेकिन स्थानीय मांग के बाद रेलवे ने इसमें संशोधन किया।

निर्धारित समय के अनुसार, टनकपुर से रवाना होने के बाद ट्रेन सुबह 9:26 बजे खटीमा पहुंचेगी और तीन मिनट के ठहराव के बाद 9:29 बजे आगे के लिए रवाना होगी। रेलवे जल्द ही इस बदलाव को अपनी आधिकारिक समय-सारिणी में भी शामिल करेगा।

14 जुलाई से नियमित संचालन

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, उद्घाटन के बाद इस ट्रेन का नियमित संचालन 14 जुलाई से शुरू होगा। 12 जुलाई को ट्रेन नांदेड़ से रवाना होकर 14 जुलाई को टनकपुर पहुंचेगी और उसी दिन वापसी की यात्रा शुरू करेगी। इसके बाद यह अपने निर्धारित साप्ताहिक शेड्यूल के अनुसार नियमित रूप से संचालित होगी।

यात्रियों, पर्यटन और व्यापार को मिलेगा फायदा

नई रेल सेवा शुरू होने से उत्तराखंड के सीमांत जिलों के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। अब लंबी दूरी की यात्रा के दौरान बार-बार ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा यह ट्रेन धार्मिक पर्यटन, व्यापारिक गतिविधियों और उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्रों की रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाएगी। विशेष रूप से तख्त श्री हजूर साहिब जाने वाले सिख श्रद्धालुओं के लिए यह रेल सेवा यात्रा को पहले से अधिक आसान और सुविधाजनक बनाएगी।

Latest stories

नेपाल जा रही जर्मन महिला के बैग से मिला भारतीय आधार कार्ड, सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र झूलाघाट स्थित भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय...

बदरीनाथ धाम में चढ़ावे पर बवाल! मंदिर समिति के कर्मचारी पर चोरी का आरोप; BKTC की आंतरिक समिति करेगी जांच

चमोली: उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं...

रुद्रपुर: स्कूल में बड़ा हादसा टला, क्लासरूम में छात्रों पर गिरा सीलिंग फैन; दो घायल

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित एएनझा इंटर कॉलेज में...

स्कूल के बहाने निकली बेटी, युवक संग फरार; लाखों के जेवर-नकदी भी गायब

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर के गौजाजाली क्षेत्र से...

उत्तराखंड में समय से पहले चुनाव की चर्चाओं पर CM धामी का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी...