विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
सीधी रेल सेवा की मांग कर रहे थे। अब इस नई ट्रेन के शुरू होने से क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग पूरी होती नजर आ रही है। 6 जुलाई को होगा शुभारंभ नई टनकपुर–हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस का औपचारिक शुभारंभ 6 जुलाई को टनकपुर रेलवे स्टेशन से किया जाएगा। केंद्रीय रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में रेलवे अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के शामिल होने की संभावना है। सप्ताह में एक दिन चलेगी ट्रेन रेलवे के अनुसार, यह एक्सप्रेस ट्रेन फिलहाल सप्ताह में एक दिन संचालित होगी। रविवार को यह ट्रेन हजूर साहिब नांदेड़ से रवाना होकर अकोला, इटारसी, भोपाल, ग्वालियर, झांसी, आगरा, मथुरा और बरेली सहित कई प्रमुख स्टेशनों
से होते हुए मंगलवार सुबह 5:55 बजे टनकपुर पहुंचेगी। इसके बाद मंगलवार सुबह 9:00 बजे टनकपुर से वापसी के लिए रवाना होकर बुधवार शाम 4:30 बजे हजूर साहिब नांदेड़ पहुंचेगी। खटीमा स्टेशन पर भी मिलेगा ठहराव यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन का खटीमा रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव सुनिश्चित किया गया है। पहले जारी प्रस्तावित समय-सारिणी में खटीमा स्टेशन शामिल नहीं था, लेकिन स्थानीय मांग के बाद रेलवे ने इसमें संशोधन किया। निर्धारित समय के अनुसार, टनकपुर से रवाना होने के बाद ट्रेन सुबह 9:26 बजे खटीमा पहुंचेगी और तीन मिनट के ठहराव के बाद 9:29 बजे आगे के लिए रवाना होगी। रेलवे जल्द ही इस बदलाव को अपनी आधिकारिक समय-सारिणी में भी शामिल करेगा। 14 जुलाई से नियमित संचालन