HomeUttarakhandभाजपा नेत्री मीना शर्मा का कांग्रेस पर हमला, बोलीं— कांग्रेस नारी सम्मान...

भाजपा नेत्री मीना शर्मा का कांग्रेस पर हमला, बोलीं— कांग्रेस नारी सम्मान का ढिंढोरा तो पीटती है, लेकिन “कथनी और करनी में बड़ा अंतर”

Date:

रुद्रपुर क्षेत्र में आयोजित एक जनचौपाल कार्यक्रम के दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष एवं भाजपा नेत्री श्रीमती मीना शर्मा ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। ट्रांजिट कैंप स्थित खजूर पेड़ के पास रामचंद्र के फड़ पर आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने कांग्रेस की नीतियों और कार्यशैली पर सवाल उठाए।

May be an image of temple

कार्यक्रम में पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने श्रीमती मीना शर्मा का फूल-मालाओं और बुके के साथ भव्य स्वागत किया तथा उन्हें भाजपा में सक्रिय भूमिका निभाने पर शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन में मीना शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नारी सम्मान की बात तो करती है, लेकिन उसकी कथनी और करनी में स्पष्ट अंतर नजर आता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने ऐसे नेताओं को पार्टी में शामिल किया है, जिन पर महिलाओं के प्रति अमर्यादित व्यवहार और अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल के आरोप हैं, जो पार्टी के दोहरे चरित्र को दर्शाता है।

May be an image of one or more people and people studying

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता, विशेषकर महिलाओं को भ्रमित नहीं कर सकती और वह स्वयं घर-घर जाकर पार्टी की वास्तविकता को उजागर करेंगी। साथ ही, उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का दावा करते हुए कहा कि रुद्रपुर में भगवा लहराने से कोई ताकत नहीं रोक सकती।

इस अवसर पर संजीव रस्तोगी, सुमित राय, रामचंद्र राठौर, छेदा लाल राठौर, सुदर्शन शर्मा, रामाधारी गंगवार, दिनेश मौर्य, राजू, कमल, गुड्डी, चौहान जी, जय गुरुदेव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Latest stories

शक्तिफार्म को बड़ी सौगात, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ₹11.40 करोड़ के RCC पुल का किया शिलान्यास

उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शक्तिफार्म...

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 DSP अधिकारियों के तबादले

उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य में कानून व्यवस्था को...

वरिष्ठ भाजपा नेता Sanjeev Kumar Singh ने साइकिल यात्रा निकालकर दिया ईंधन बचाने का संदेश…

देहरादून। ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता...