TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

भाजपा नेत्री मीना शर्मा का कांग्रेस पर हमला, बोलीं— कांग्रेस नारी सम्मान का ढिंढोरा तो पीटती है, लेकिन “कथनी और करनी में बड़ा अंतर”

मुख्य समाचार: रुद्रपुर क्षेत्र में आयोजित एक जनचौपाल कार्यक्रम के दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष एवं भाजपा नेत्री श्रीमती मीना शर्मा ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला।
ट्रांजिट कैंप स्थित खजूर पेड़ के पास रामचंद्र के फड़ पर आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने कांग्रेस की नीतियों और कार्यशैली पर सवाल उठाए।
किच्छा (एजेंसी)। रुद्रपुर क्षेत्र में आयोजित एक जनचौपाल कार्यक्रम के दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष एवं भाजपा नेत्री श्रीमती मीना शर्मा ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। ट्रांजिट कैंप स्थित खजूर पेड़ के पास रामचंद्र के फड़ पर आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने कांग्रेस की नीतियों और कार्यशैली पर सवाल उठाए। कार्यक्रम
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
में पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने श्रीमती मीना शर्मा का फूल-मालाओं और बुके के साथ भव्य स्वागत किया तथा उन्हें भाजपा में सक्रिय भूमिका निभाने पर शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में मीना शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नारी सम्मान की बात तो करती है, लेकिन उसकी कथनी और करनी में स्पष्ट अंतर नजर आता है। उन्होंने आरोप
लगाया कि कांग्रेस ने ऐसे नेताओं को पार्टी में शामिल किया है, जिन पर महिलाओं के प्रति अमर्यादित व्यवहार और अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल के आरोप हैं, जो पार्टी के दोहरे चरित्र को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता, विशेषकर महिलाओं को भ्रमित नहीं कर सकती और वह स्वयं घर-घर जाकर पार्टी की वास्तविकता को
उजागर करेंगी। साथ ही, उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का दावा करते हुए कहा कि रुद्रपुर में भगवा लहराने से कोई ताकत नहीं रोक सकती। इस अवसर पर संजीव रस्तोगी, सुमित राय, रामचंद्र राठौर, छेदा लाल राठौर, सुदर्शन शर्मा, रामाधारी गंगवार, दिनेश मौर्य, राजू, कमल, गुड्डी, चौहान जी, जय गुरुदेव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • इस अवसर पर संजीव रस्तोगी, सुमित राय, रामचंद्र राठौर, छेदा लाल राठौर, सुदर्शन शर्मा, रामाधारी गंगवार, दिनेश मौर्य, राजू, कमल, गुड्डी, चौहान जी, जय गुरुदेव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
  • साथ ही, उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का दावा करते हुए कहा कि रुद्रपुर में भगवा लहराने से कोई ताकत नहीं रोक सकती।
  • उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता, विशेषकर महिलाओं को भ्रमित नहीं कर सकती और वह स्वयं घर-घर जाकर पार्टी की वास्तविकता को उजागर करेंगी।