Tuesday, February 10, 2026
HomeNainitalनाविक की बेटी अस्मिता ने रचा इतिहास, बिना ट्यूशन के 98.6% अंक...

नाविक की बेटी अस्मिता ने रचा इतिहास, बिना ट्यूशन के 98.6% अंक लाकर बनी मिसाल

Date:

नाविक की बेटी अस्मिता ने रचा इतिहास, बिना ट्यूशन के 98.6% अंक लाकर बनी मिसाल” बधाई देने वालों का लगा तांता।

रिपोर्टर: अंकिता मेहरा

नैनीताल।
हर रोज़ नैनी झील पर नाव खेने वाले दीपक परिहार की आंखें आज गर्व और खुशी से नम हैं। वजह है उनकी बेटी अस्मिता परिहार, जिसने 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 98.6% अंक हासिल कर एक नई मिसाल कायम कर दी है। खास बात ये कि अस्मिता ने बिना किसी ट्यूशन या कोचिंग के ये कारनामा कर दिखाया है।

अस्मिता नैनीताल के सनवाल स्कूल की छात्रा है। पढ़ाई के प्रति उसका समर्पण और आत्मनिर्भरता उसके बेहतरीन रिजल्ट में साफ झलकती है। स्कूल के बाद वह रोजाना तीन से चार घंटे स्व-अध्ययन करती थी। जब कोई विषय समझ नहीं आता, तो इंटरनेट और यूट्यूब का सहारा लेकर खुद ही समझती थी।

उसने विज्ञान और आईटी में 100 में से 100, गणित में 99, सामाजिक विज्ञान और हिंदी में 97-97, जबकि अंग्रेजी में 91 अंक हासिल किए हैं। अस्मिता का सपना है एक दिन कंप्यूटर इंजीनियर बनने का। वह चाहती है कि अपने माता-पिता की मेहनत का फल उन्हें वो सुकून और सम्मान देकर लौटाए, जिसके वे सच्चे हकदार हैं।

स्कूल की प्रिंसिपल ए. इमैनुएल ने अस्मिता की तारीफ करते हुए कहा, “अस्मिता जैसे बच्चों की मेहनत और लगन से यह यकीन होता है कि अगर सही दिशा और समर्थन मिले, तो हर बच्चा बुलंदियों को छू सकता है।”

अस्मिता की यह सफलता न सिर्फ उसके परिवार के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों में भी बड़े सपने देखने की हिम्मत रखते हैं।

Latest stories

सांसद अजय भट्ट: 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की मजबूत नींव है यह बजट

रुद्रपुर में सांसद अजय भट्ट ने केंद्र सरकार के...

हल्द्वानी: SDM की तैनाती नहीं होने से नाराज हुए कांग्रेस विधायक का धरना, जताई नाराजगी

हल्द्वानी में एसडीएम की तैनाती को लेकर कांग्रेस विधायक...

Uttarakhand News: भोजन माताओं, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की तैयारी

प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा और भोजन माताओं...

रूस के ऊफा में हॉस्टल में चाकू से हमला, चार भारतीय छात्र घायल…

मॉस्को: रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य की राजधानी ऊफा में...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş