Tuesday, February 10, 2026
HomeHaridwar*"हरियाणा के बदमाश से उत्तराखंड में मुठभेड़, पुलिस की गोली से घायल...

*”हरियाणा के बदमाश से उत्तराखंड में मुठभेड़, पुलिस की गोली से घायल बदमाश; एक फरार।*

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- जिले में फिर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें एक घायल होकर गिरफ्तार हो गया तो वहीं दूसरा भागने में सफल हो गया बता दें कि हरिद्वार जिले के रुड़की में एक बार फिर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया।

मामला रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र का है, जहां बीती 3 अप्रैल को बाइक लूट की घटना हुई थी। मामले की जांच कर रही पुलिस टीम को गुरुवार सुबह नहर पटरी पर चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध स्कूटी सवार दिखाई दिए। पुलिस के रुकने के इशारे पर बदमाशों ने अचानक फायरिंग कर दी।

पुलिस ने नाकाबंदी करते हुए घेराबंदी की और जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। आरोपी की पहचान 23 वर्षीय अगम रावल पुत्र वीरमपाल निवासी ग्राम कोंडा, हरियाणा के रूप में हुई है। घायल अगम को पुलिस ने गिरफ्तार कर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।

हरिद्वार एसएसपी

“बाइक लूट में शामिल बदमाशों की तलाश की जा रही थी। आज सुबह नहर पटरी पर चेकिंग के दौरान उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हुआ, दूसरा मौके से फरार है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और मामले की गहन जांच जारी है।

Latest stories

सांसद अजय भट्ट: 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की मजबूत नींव है यह बजट

रुद्रपुर में सांसद अजय भट्ट ने केंद्र सरकार के...

हल्द्वानी: SDM की तैनाती नहीं होने से नाराज हुए कांग्रेस विधायक का धरना, जताई नाराजगी

हल्द्वानी में एसडीएम की तैनाती को लेकर कांग्रेस विधायक...

Uttarakhand News: भोजन माताओं, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की तैयारी

प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा और भोजन माताओं...

रूस के ऊफा में हॉस्टल में चाकू से हमला, चार भारतीय छात्र घायल…

मॉस्को: रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य की राजधानी ऊफा में...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş