HomeNewsऊधमसिंहनगर" उत्तराखंड बीजेपी ने तीन तलाक के खिलाफ लड़ने वाली सायरा बानो...

ऊधमसिंहनगर” उत्तराखंड बीजेपी ने तीन तलाक के खिलाफ लड़ने वाली सायरा बानो को फिर दिया बड़ा दायित्व..

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- तीन तलाक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में ऐतिहासिक लड़ाई लड़ने वाली उधम सिंह नगर, काशीपुर निवासी सायरा बानो को उत्तराखंड सरकार ने एक बार फिर महिला आयोग की उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। पहले त्रिवेंद्र सरकार में इस पद पर रहने के बाद अब धामी सरकार ने भी उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से नवाजा है, सायरा बानो को यह दायित्व मिलने के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

तीन तलाक के खिलाफ कानूनी लड़ाई की अगुवाई

सायरा बानो 2016 में उस वक्त सुर्खियों में आई थीं जब उन्होंने तीन तलाक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक को असंवैधानिक करार देते हुए उनके पक्ष में फैसला सुनाया। इसके बाद, 2018 में केंद्र सरकार ने तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाते हुए आरोपियों के लिए सजा का प्रावधान किया।

निजी जीवन और संघर्ष

सायरा बानो की शादी 2002 में प्रयागराज निवासी प्रॉपर्टी डीलर रिजवान अहमद से हुई थी। लेकिन 2015 में उनके पति ने उन्हें तीन तलाक दे दिया। इसके खिलाफ उन्होंने 2016 में सुप्रीम कोर्ट में रिट दायर की। उनके इस संघर्ष ने उन्हें राष्ट्रीय पहचान दिलाई।

सरकार ने फिर जताया भरोसा

2020 में त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार ने सायरा बानो को उत्तराखंड महिला आयोग की उपाध्यक्ष बनाया था। अब पुष्कर सिंह धामी सरकार ने भी उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें दोबारा इस पद पर नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद से समर्थकों और शुभचिंतकों के बीच खुशी की लहर है।

रिपोर्ट:- साक्षी सक्सेना 

 

Latest stories

विधायक Tilak Raj Behar ने तहसील दिवस में सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

किच्छा: विधानसभा क्षेत्र किच्छा में आयोजित ‘तहसील दिवस’ कार्यक्रम...

UKSSSC Exams: आयोग करेगा सेंटर्स की लाइव मॉनिटरिंग, संवेदनशील केंद्र दो दिन पहले से रडार पर

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने राज्य...