HomeNewsVideo: उत्तराखंड के यू-ट्यूबर बिरजू मयाल पर हमला, हालत गंभीर।

Video: उत्तराखंड के यू-ट्यूबर बिरजू मयाल पर हमला, हालत गंभीर।

Date:

साक्षी सक्सेना/ संवाददाता/ ख़बर पड़ताल 

 

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- आज दोपहर काशीपुर के हल्दुआ क्षेत्र में यू-ट्यूबर बिरजू मयाल पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। हमले में बिरजू मयाल के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं, साथ ही उनके चेहरे पर भी सूजन देखी जा रही है।

यूट्यूबर बिरजू मयाल के साथ मारपीट या एक्सीडेंट???, video सोशल मीडिया पर वायरल।

बिरजू मयाल को पहले काशीपुर के एलडी भट्ट अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है। अब कहना मुश्किल है कि ये हादसा है या फिर उनके साथ मारपीट हुई है।

बता दें कि बिरजू मयाल पिछले कुछ दिनों से सरकार, प्रशासन और निजी संस्थानों को लेकर लगातार वीडियो बना रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

मयाल पर हमले की कई तरह की बातें सामने आ रही है कुछ लोगों ने यह भी फेसबुक के माध्यम का से कहा है कि कुछ लोगों ने उनके सामने मारपीट की है हालांकि यह बात अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है कि कितने लोगों ने उनके साथ मारपीट की है। हालांकि खबर पड़ताल इसकी पुष्टि नहीं करता।

यह हमला किस कारण हुआ? क्या यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा है? या फिर उनकी हालिया वीडियो पोस्ट्स से जुड़ा मामला है?

Latest stories

शक्तिफार्म को बड़ी सौगात, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ₹11.40 करोड़ के RCC पुल का किया शिलान्यास

उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शक्तिफार्म...

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 DSP अधिकारियों के तबादले

उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य में कानून व्यवस्था को...

वरिष्ठ भाजपा नेता Sanjeev Kumar Singh ने साइकिल यात्रा निकालकर दिया ईंधन बचाने का संदेश…

देहरादून। ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता...