HomeNews*प्रशासन ने करी अवैध मदरसों पर कार्यवाही 3 को किया सील 6...

*प्रशासन ने करी अवैध मदरसों पर कार्यवाही 3 को किया सील 6 को दिया नोटिस* 

Date:

उधम सिंह नगर जिले के सीमांत खटीमा तहसील प्रशासन ने क्षेत्र में चलाए जा रहे अवैध मदरसों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध मदरसों के खिलाफ छापेमारी की कार्यवाही करी। इस कार्यवाही के दौरान प्रशासनिक दस्ते की दो टीमें बनाई गई। जिनमें आसपास के तहसीलो से आए प्रशासनिक कर्मचारी एवं पुलिस बल शामिल रहा। टीमों ने क्षेत्र में चलाए जा रहे 3 अवैध मदरसों को सील कर दिया साथ ही साथ 6 मदरसों पर नोटिस चस्पा किए। खटीमा के उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार क्षेत्र में चलाए जा रहे अवैध मदरसों पर कार्यवाही की गई और तीन मदरसों को सील कर दिया गया है साथ ही 6 मदरसों के खिलाफ नोटिस की कार्यवाही अमल में लाई गई है। इस दौरान मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को चिन्हित कर आसपास के शैक्षिक संस्थानों में स्थानांतरित करने हेतु खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया है। इस कार्यवाही के दौरान खटीमा उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट एवं कर्मचारियों सहित कार्यवाही के दौरान क्षेत्र में शांति बनाए रखने हेतु भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहा।

Latest stories

150 करोड़ की संपत्ति के विवाद में बेटे पर पिता की हत्या का आरोप, आरोपी फरार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर थाना क्षेत्र...

उत्तरकाशी: सिलक्यारा टनल में दर्दनाक हादसा, शॉटक्रीट लाइनिंग गिरने से झारखंड के श्रमिक की मौत

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल में...

CM धामी की तारीफ में उतरे कांग्रेस विधायक, पांच साल का कार्यकाल पूरा होने पर दी बधाई

चमोली: उत्तराखंड की बदरीनाथ विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक...