HomeCrimeगांव में गुंडागर्दी: युवक को घसीटकर पीटा, घर में घुसकर तोड़फोड़, सात...

गांव में गुंडागर्दी: युवक को घसीटकर पीटा, घर में घुसकर तोड़फोड़, सात पर मुकदमा

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- घर के सामने से होकर गुजर रहे युवक को जबरन मारपीट का मामला सामने आया है. युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के केहड़ा गांव में एक युवक के साथ जबरन मारपीट और घर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, केहड़ा गांव निवासी धीर सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका बेटा मोनू गांव के रास्ते से होते हुए घर लौट रहा था। जब वह गांव के जितेंद्र के घर के सामने पहुंचा, तो जितेंद्र और उसके परिवार के अन्य लोगों ने उसे जबरन अपने घर के अंदर घसीट लिया। आरोप है कि आरोपियों ने मोनू पर जानलेवा हमला किया और उसे बुरी तरह मारपीट कर सड़क पर फेंक दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मोनू को अपने घर ले आए। लेकिन इसी बीच आरोपी जबरन उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए घर में तोड़फोड़ की। परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की, जिससे घर के सदस्य कमरों में छिपकर अपनी जान बचाने को मजबूर हो गए।

पीड़ित के पिता की शिकायत पर लक्सर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Latest stories

NEET एस्पिरेंट्स सुसाइड पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- ‘टूटी और भ्रष्ट व्यवस्था की देन हैं ये मौतें’

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के चंद्रमणि कॉलोनी क्षेत्र...

उत्तराखंड को ग्लोबल टूरिज्म हब बनाने की तैयारी, UTDB बोर्ड मीटिंग में कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

देहरादून: उत्तराखंड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में 2027 से पहले हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, जानिए क्या हैं संभावनाएं

देहरादून, उत्तराखंड: उत्तराखंड की राजनीति में आगामी विधानसभा चुनाव...