Wednesday, February 11, 2026
HomeChhattisgarh"रोडवेज बस में जहरखुरानों का कहर: चंडीगढ़ से खटीमा लौट रहे युवक...

“रोडवेज बस में जहरखुरानों का कहर: चंडीगढ़ से खटीमा लौट रहे युवक को लूटा, टनकपुर में बेहोश मिला!”

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- चंडीगढ़ से खटीमा आ रहे युवक को जहरखुरानों ने निशाना बनाया। नशा खिलाकर उसका मोबाइल, बैग और नकदी लूट ली। युवक टनकपुर में बेहोशी की हालत में मिला, परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

मुंडेली निवासी अमर सिंह, जो चंडीगढ़ के एक होटल में काम करता है, मंगलवार को रोडवेज बस से खटीमा लौट रहा था। उसे नगला तराई में अपने मामा के पुत्र की शादी में शामिल होना था। बुधवार सुबह करीब 5 बजे खटीमा पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन वह तय समय पर नहीं पहुंचा।

परिजनों ने जब चंडीगढ़ में उसके साथी से संपर्क किया तो पता चला कि अमर सिंह से आखिरी बार रात 1:30 बजे बात हुई थी, जब वह हरिद्वार पहुंचा था। परिजनों ने रोडवेज बस चालक से संपर्क किया, जिसने बताया कि अमर सिंह को बनबसा-टनकपुर के बीच उतार दिया गया था।

बाद में टनकपुर पुलिस ने सूचना दी कि युवक बेहोशी की हालत में मिला है। परिजन तुरंत उसे खटीमा उप जिला अस्पताल ले गए। अमर सिंह के बैग, मोबाइल और करीब 3,000 रुपये जहरखुरानों ने लूट लिए, जबकि उसका एक बैग बस में ही रह गया।

पुलिस जांच जारी:

परिजनों की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। यात्रियों को ऐसे मामलों से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Latest stories

उत्तराखंड: धामी सरकार की कैबिनेट बैठक खत्म, 6 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगाई मुहर, एक एक्ट वापस

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार,...

उत्तराखंड: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही बीसीए छात्रा की प्री-मेच्योर डिलीवरी के बाद मौत

देहरादून: राजधानी देहरादून में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş holiganbet