Homeउत्तर प्रदेशदांतों की डॉक्टर ने 40 हजार में किए थे हेयर ट्रांसप्लांट... ये...

दांतों की डॉक्टर ने 40 हजार में किए थे हेयर ट्रांसप्लांट… ये काम करने का किया था दावा

Date:

TN9 कानपुर: कानपुर के कल्याणपुर के केशवपुरम की क्लीनिक में डॉ. अनुष्का तिवारी ने घने बाल करने का दावा कर 40 हजार रुपये में हेयर ट्रांसप्लांट किया था। यह जानकारी रावतपुर पुलिस को दोनों मृतक इंजीनियर के परिजनों से मिली है। अब पुलिस उनसे और तथ्य हासिल कर रही है।

गुरुवार को कन्नौज और उन्नाव के दो युवकों ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ शिकायत की है। प्रारंभिक जांच में डॉक्टर के पास सिर्फ बीडीएस की डिग्री होने की जानकारी मिली है। डीसीपी पश्चिम के मुताबिक इस डिग्री से हेयर ट्रांसप्लांट नहीं किया जा सकता है।

विनीत दुबे की पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट
हेयर ट्रांसप्लांट के बाद पनकी पावर हाउस के इंजीनियर विनीत दुबे और फर्रुखाबाद के इंजीनियर मयंक कटियार की मौत हो गई थी। विनीत दुबे की पत्नी जया ने रावतपुर थाने में डॉ. अनुष्का के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनके मुताबिक लाखों रुपये कीमत का ट्रांसप्लांट कुछ हजार रुपयों में किया गया। पति से इलाज से पहले ही नकद राशि ले ली गई थी।

मयंक से 40 हजार रुपये मंगवाए थे ऑनलाइन
दूसरे मृतक मयंक के परिजनों के अनुसार, डॉक्टर ने मयंक से 40 हजार रुपये ऑनलाइन मंगवाए थे। उसे काफी जटिल प्रक्रिया बताकर पांच घंटे तक सर्जरी की गई। डीसीपी पश्चिम दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि जांच में आरोपी महिला डॉक्टर के फरीदाबाद के कॉलेज से बीडीएस की डिग्री हासिल करने की जानकारी हुई है। इस डिग्री के आधार पर हेयर ट्रांसप्लांट नहीं किया जा सकता है। डॉक्टर के घर पर ताला लगा है। उनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई हैं।

कन्नौज-उन्नाव के युवकों ने भी की शिकायत 
केशवपुरम की क्लीनिक में हेयर ट्रांसप्लांट कराने वालों की संख्या और होने की संभावना है। कन्नौज निवासी जीत कुमार कटियार ने बताया कि वह अक्तूबर 2024 में मयंक कटियार के साथ डॉ. अनुष्का के क्लीनिक आए थे। उन्होंने वहां कुछ दिन अपना इलाज कराया। उनके माथे पर पहले संक्रमण हुआ और फिर सूजन आ गई थी।

शिकायत करने पर क्लीनिक के स्टाफ ने इसे मामूली समस्या बता जल्दी ठीक होने की बात कह कर टरका दिया था। हालांकि समस्या ठीक नहीं हुई।  संक्रमण की वजह से चेहरे को काफी नुकसान उठाना पड़ा। उन्नाव के अचलगंज निवासी राजेंद्र पाठक ने बताया कि विज्ञापन देखकर हेयर ट्रांस प्लांट क्लीनिक की जानकारी हुई थी।

अगस्त 2024 में वह दोस्त विक्रम को लेकर क्लीनिक आए थे। डॉक्टर ने उन्हें हेयर ट्रांसप्लांट का पूरा पैकेज बताया। विक्रम का इलाज शुरू हुआ। 15 दिन के इलाज के बाद अचानक उसके सिर में संक्रमण शुरू हो गया। देखते ही देखते पूरे चेहरे पर संक्रमण फैल गया। विक्रम अब तक बिस्तर पर है।

Latest stories

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान तेज, दो बहनों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी...

काशीपुर में शहीद के परिवार से मिले विधायक चीमा, दुख की घड़ी में परिजनों को दिया संबल

काशीपुर: काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद...

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...