Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशओवैसी का बड़ा बयान, धर्म के नाम पर भारत का विभाजन करना...

ओवैसी का बड़ा बयान, धर्म के नाम पर भारत का विभाजन करना चाहता है पाकिस्तान

Date:

TN9 नई दिल्ली: भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर, अमृतसर समेत राजस्थान के बॉर्डर से सटे शहरों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान ने बीते 24 घंटों में 26 जगहों पर हमला किया। इसके बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई की है। एलओसी पर कई जगहों पर रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। इस बीच पाकिस्तान की मीडिया ने दावा किया है कि उनके 3 एयरबेस को निशाना बनाया गया है।

धर्म के नाम पर भारत का विभाजन करना चाहता है पाकिस्तान

भारत-पाकिस्तान तनाव पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “पाकिस्तान यह आसानी से भूल जाता है कि भारत में 23 करोड़ से अधिक मुसलमान रहते हैं और हमारे पूर्वजों ने जिन्ना द्वारा प्रस्तावित ‘टू नेशन थ्योरी’ को खारिज कर दिया और हमने भारत को अपने देश के रूप में स्वीकार किया और हम यहीं रहेंगे। पाकिस्तान धर्म के नाम पर भारत का विभाजन करना चाहता है, वे भारतीय मुसलमानों, हिंदुओं और अन्य समुदायों के बीच तनाव पैदा करना चाहते हैं… जब वे ‘टू नेशन थ्योरी’ के बारे में बात करते हैं तो वे अफगानिस्तान सीमा चौकी पर बमबारी क्यों कर रहे हैं, वे ईरानी सीमा चौकी पर बमबारी क्यों कर रहे हैं? पाकिस्तान का डीप स्टेट अपनी सभी अवैध गतिविधियों को छिपाने के लिए इस्लाम को एक मुखौटा के रूप में उपयोग करता आया है…”

नापाक लोगों ने भारत को कमजोर करने की कोशिश की

ओवैसी ने कहा, “यह बहुत दुख की बात है कि जो लोग इस देश को तोड़कर चले गए, उन्होंने पिछले 75 सालों से भारत को कमजोर करने, हिंदुओं और मुसलमानों के बीच संघर्ष पैदा करने और भारत को अस्थिर करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लोगों के पास बंटवारे के बारे में कहने के लिए बहुत कुछ है लेकिन मेरा मानना ​​है कि जो नापाक थे वे यहां से चले गए और जो पसंदीदा थे वे यहां रह गए।”

PM मोदी ने शीर्ष रक्षा अधिकारियों संग की हाई लेवल मीटिंग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान के साथ बढ़ते सैन्य संघर्ष के बीच बदलती सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिए शीर्ष रक्षा अधिकारियों के साथ शनिवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। अधिकारियों ने बताया कि मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, तीनों सेनाओं के प्रमुखों और प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान से मुलाकात कर सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा की और भविष्य की रणनीति तैयार की।

पाकिस्तान के साथ संघर्ष बढ़ गया है तथा सशस्त्र बल भारतीय प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के पाकिस्तानी प्रयासों का उचित जवाब दे रहे हैं। भारत ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान की सेना अपने सैनिकों को सीमावर्ती क्षेत्रों में भेज रही है तथा दोनों देश एक-दूसरे के सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले जारी रखे हुए हैं। कर्नल सोफिया कुरैशी ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह और विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ऐसा देखा गया है कि पाकिस्तानी सेना अपने सैनिकों को सीमावर्ती क्षेत्रों में भेज रही है।’’

उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में नौ सुरक्षाकर्मियों की मौत

पेशावर: उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में एक चौकी पर हुए हमले के बाद आतंकवादियों से लड़ते हुए कम से कम नौ सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। शनिवार को मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई। उर्दू के दैनिक समाचार पत्र ‘मशरिक’ ने बताया कि आतंकवादियों ने अफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दक्षिण वजीरिस्तान जिले के शाकाई तहसील में शुक्रवार को डांडा चौकी पर हमला किया। हालांकि, सेना की मीडिया शाखा की ओर से हमले के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। खबर में बताया गया है कि घायलों को त्वरित प्रतिक्रिया इकाई ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

पाकिस्तान के अटैक से भारत को कितना नुकसान?

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने आगे कहा, ‘राजौरी में अतिरिक्त जिला विकास आयोग की गोलाबारी में जान चली गई। फिरोजपुर और जालंधर में संपत्ति को नुकसान पहुंचा और नागरिक घायल हुए।’

न घबराएं और न ही अफवाहों पर विश्वास करें- भगवंत मान 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, “सेना ने एडवाइजरी दी है कि अगर कोई विस्फोट होता है, तो तुरंत पुलिस या सेना को सूचित करें। खुद से उस स्थान पर न जाएं क्योंकि वहां (वस्तु के) कुछ जीवित हिस्से भी हो सकते हैं। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि घबराएं नहीं और न ही अफवाहों पर विश्वास करें। सेना हर 2 घंटे में आपको अपडेट कर रही है…अगर आपको किसी बम, ड्रोन या मिसाइल का कोई हिस्सा मिलता है, तो तुरंत पुलिस या सेना को सूचित करें। वे वहां आएंगे और उसे निष्क्रिय कर देंगे। इसे देखने के लिए वहां न जाएं।”

Latest stories

सांसद अजय भट्ट: 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की मजबूत नींव है यह बजट

रुद्रपुर में सांसद अजय भट्ट ने केंद्र सरकार के...

हल्द्वानी: SDM की तैनाती नहीं होने से नाराज हुए कांग्रेस विधायक का धरना, जताई नाराजगी

हल्द्वानी में एसडीएम की तैनाती को लेकर कांग्रेस विधायक...

Uttarakhand News: भोजन माताओं, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की तैयारी

प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा और भोजन माताओं...

रूस के ऊफा में हॉस्टल में चाकू से हमला, चार भारतीय छात्र घायल…

मॉस्को: रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य की राजधानी ऊफा में...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş