विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
हैं... जब वे 'टू नेशन थ्योरी' के बारे में बात करते हैं तो वे अफगानिस्तान सीमा चौकी पर बमबारी क्यों कर रहे हैं, वे ईरानी सीमा चौकी पर बमबारी क्यों कर रहे हैं? पाकिस्तान का डीप स्टेट अपनी सभी अवैध गतिविधियों को छिपाने के लिए इस्लाम को एक मुखौटा के रूप में उपयोग करता आया है..." नापाक लोगों ने भारत को कमजोर करने की कोशिश की ओवैसी ने कहा, "यह बहुत दुख की बात है कि जो लोग इस देश को तोड़कर चले गए, उन्होंने पिछले 75 सालों से भारत को कमजोर करने, हिंदुओं और मुसलमानों के बीच संघर्ष पैदा करने और भारत को अस्थिर करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लोगों के पास बंटवारे के बारे में कहने के लिए बहुत कुछ है लेकिन मेरा मानना है कि जो नापाक थे वे यहां से चले गए और जो पसंदीदा थे वे यहां रह गए।" PM मोदी ने शीर्ष रक्षा अधिकारियों संग की हाई लेवल मीटिंग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान के साथ बढ़ते सैन्य संघर्ष के बीच बदलती सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिए शीर्ष रक्षा अधिकारियों के साथ शनिवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। अधिकारियों
ने बताया कि मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, तीनों सेनाओं के प्रमुखों और प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान से मुलाकात कर सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा की और भविष्य की रणनीति तैयार की। पाकिस्तान के साथ संघर्ष बढ़ गया है तथा सशस्त्र बल भारतीय प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के पाकिस्तानी प्रयासों का उचित जवाब दे रहे हैं। भारत ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान की सेना अपने सैनिकों को सीमावर्ती क्षेत्रों में भेज रही है तथा दोनों देश एक-दूसरे के सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले जारी रखे हुए हैं। कर्नल सोफिया कुरैशी ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह और विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ऐसा देखा गया है कि पाकिस्तानी सेना अपने सैनिकों को सीमावर्ती क्षेत्रों में भेज रही है।’’ उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में नौ सुरक्षाकर्मियों की मौत पेशावर: उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में एक चौकी पर हुए हमले के बाद आतंकवादियों से लड़ते हुए कम से कम नौ सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। शनिवार को मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई। उर्दू के दैनिक समाचार पत्र ‘मशरिक’ ने बताया