HomeUdhamSinghNagarउधम सिंह नगर रुद्रपुर में अवैध शराब पर बड़ा प्रहार, आबकारी विभाग...

उधम सिंह नगर रुद्रपुर में अवैध शराब पर बड़ा प्रहार, आबकारी विभाग ने 6 भट्टियां ध्वस्त कर 14 हजार किलो लहन नष्ट किया

Date:

उधम सिंह नगर जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कड़ी चोट पहुंचाई है। रुद्रपुर क्षेत्र-1 में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान टीम ने ग्राम अर्जुनपुर और अमरपुर में अवैध कच्ची शराब बनाने वाली 6 भट्टियों को ध्वस्त कर दिया।

कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 14 हजार किलो लहन (शराब बनाने का कच्चा माल) नष्ट किया गया, जबकि 220 लीटर अवैध कच्ची शराब भी बरामद की गई।

आबकारी विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान अवैध शराब के नेटवर्क को खत्म करने के उद्देश्य से चलाया गया, जिसमें बड़ी मात्रा में सामग्री और उपकरणों को नष्ट किया गया।

May be an image of fire and foundry

टीम ने मौके पर मौजूद आरोपियों के खिलाफ उत्तराखण्ड आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस अभियान में रुद्रपुर आबकारी निरीक्षक Sonu Singh के नेतृत्व में जनपदीय प्रवर्तन दल और मण्डलीय प्रवर्तन दल हल्द्वानी की टीम शामिल रही।

May be an image of grass

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Latest stories

विधायक Tilak Raj Behar ने तहसील दिवस में सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

किच्छा: विधानसभा क्षेत्र किच्छा में आयोजित ‘तहसील दिवस’ कार्यक्रम...

UKSSSC Exams: आयोग करेगा सेंटर्स की लाइव मॉनिटरिंग, संवेदनशील केंद्र दो दिन पहले से रडार पर

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने राज्य...

रुद्रपुर: मामा के घर ईद मनाने आई नाबालिग लापता, युवक पर भगाकर ले जाने का आरोप

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में ईद का त्योहार मनाने...