HomeUdhamSinghNagarरुद्रपुर में फाइनेंस कंपनी के बाहर व्यापारियों का धरना, जबरन वाहन जब्ती...

रुद्रपुर में फाइनेंस कंपनी के बाहर व्यापारियों का धरना, जबरन वाहन जब्ती का आरोप…

Date:

रुद्रपुर। शहर में चोला मण्डलम फाइनेंस कंपनी के बाहर व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन किया और कंपनी पर जबरन वाहन जब्त करने का आरोप लगाया।

प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों का कहना है कि केवल दो किस्तें बकाया होने के बावजूद उनकी गाड़ी को जबरन कब्जे में ले लिया गया। उनका आरोप है कि कंपनी द्वारा बिना उचित प्रक्रिया अपनाए यह कार्रवाई की गई, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

धरना दे रहे व्यापारियों ने मांग की कि उनकी गाड़ी तत्काल वापस की जाए और इस मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

मौके पर मौजूद व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं, मामले को लेकर प्रशासन और संबंधित कंपनी की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Latest stories

PM मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं से की मुलाकात, खिलाड़ियों को दी बधाई

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कॉमनवेल्थ...