TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

रुद्रपुर में फाइनेंस कंपनी के बाहर व्यापारियों का धरना, जबरन वाहन जब्ती का आरोप...

मुख्य समाचार: रुद्रपुर।
शहर में चोला मण्डलम फाइनेंस कंपनी के बाहर व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन किया और कंपनी पर जबरन वाहन जब्त करने का आरोप लगाया।
किच्छा (एजेंसी)। रुद्रपुर। शहर में चोला मण्डलम फाइनेंस कंपनी के बाहर व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन किया और कंपनी पर जबरन वाहन जब्त करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों का कहना है कि
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
केवल दो किस्तें बकाया होने के बावजूद उनकी गाड़ी को जबरन कब्जे में ले लिया गया। उनका आरोप है कि कंपनी द्वारा बिना उचित प्रक्रिया अपनाए यह कार्रवाई की गई, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान और मानसिक परेशानी
का सामना करना पड़ रहा है। धरना दे रहे व्यापारियों ने मांग की कि उनकी गाड़ी तत्काल वापस की जाए और इस मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। मौके पर
मौजूद व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं, मामले को लेकर प्रशासन और संबंधित कंपनी की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • वहीं, मामले को लेकर प्रशासन और संबंधित कंपनी की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
  • मौके पर मौजूद व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
  • धरना दे रहे व्यापारियों ने मांग की कि उनकी गाड़ी तत्काल वापस की जाए और इस मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।