HomeUdhamSinghNagarमहापौर विकास शर्मा ने वार्ड 21 रम्पुरा में सीसी सड़क एवं नाली...

महापौर विकास शर्मा ने वार्ड 21 रम्पुरा में सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास, लोगों में खुशी की लहर…

Date:

रुद्रपुर। नगर निगम रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा ने वार्ड नंबर 21 के अंतर्गत रम्पुरा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए “सलीम डिपो से अनिल कोली के घर तक” बनने वाली सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद गिरीश पाल, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

May be an image of one or more people and text

कार्यक्रम के दौरान महापौर विकास शर्मा ने उपस्थित मातृशक्ति एवं स्थानीय नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर निगम रुद्रपुर शहर के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि शहर में सड़क, नाली, स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाओं से जुड़े अनेक विकास कार्य तेजी से संचालित किए जा रहे हैं, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है।

May be an image of one or more people, wedding and temple

इस दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए महापौर ने नगर निगम द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास परियोजनाओं की जानकारी भी साझा की। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर को एक विकसित एवं सुव्यवस्थित शहर बनाने के लिए निगम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

May be an image of one or more people and text

शिलान्यास कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने विकास कार्यों के लिए महापौर एवं नगर निगम का आभार व्यक्त किया।

Latest stories

कल देहरादून आएंगे उपराष्ट्रपति, 2 दिन बदले रहेंगे रूट; देखें पूरा प्लान

देहरादून: उपराष्ट्रपति के 19 और 20 अगस्त को प्रस्तावित...

हल्द्वानी: कुमाऊं संभाग की बैठक में सीएम धामी ने की शिरकत, कांग्रेस पर साधा निशाना

हल्द्वानी। चोरगलिया में आयोजित भाजपा की संगठनात्मक बैठक में...

uttarakhand: दिव्यांग छात्रों के लिए रिसर्च सेंटर की राह में अड़चन, राज्य सरकार से नहीं हो रहा समन्वय

देहरादून। उत्तराखंड में दिव्यांगजनों को बेहतर शैक्षणिक और पुनर्वास...