TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

महापौर विकास शर्मा ने वार्ड 21 रम्पुरा में सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास, लोगों में खुशी की लहर...

मुख्य समाचार: रुद्रपुर।
नगर निगम रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा ने वार्ड नंबर 21 के अंतर्गत रम्पुरा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए “सलीम डिपो से अनिल कोली के घर तक” बनने वाली सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।
किच्छा (एजेंसी)। रुद्रपुर। नगर निगम रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा ने वार्ड नंबर 21 के अंतर्गत रम्पुरा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए “सलीम डिपो से अनिल कोली के घर तक” बनने वाली सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
किया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद गिरीश पाल, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान महापौर विकास शर्मा ने उपस्थित मातृशक्ति एवं स्थानीय नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर निगम रुद्रपुर शहर के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर
रहा है। उन्होंने बताया कि शहर में सड़क, नाली, स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाओं से जुड़े अनेक विकास कार्य तेजी से संचालित किए जा रहे हैं, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। इस दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए महापौर ने नगर निगम द्वारा
संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास परियोजनाओं की जानकारी भी साझा की। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर को एक विकसित एवं सुव्यवस्थित शहर बनाने के लिए निगम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। शिलान्यास कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने विकास कार्यों के लिए महापौर एवं नगर निगम का आभार व्यक्त किया।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • शिलान्यास कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने विकास कार्यों के लिए महापौर एवं नगर निगम का आभार व्यक्त किया।
  • उन्होंने कहा कि रुद्रपुर को एक विकसित एवं सुव्यवस्थित शहर बनाने के लिए निगम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।
  • इस दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए महापौर ने नगर निगम द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास परियोजनाओं की जानकारी भी साझा की।