HomeCrime"प्यार में पड़े, कंगाल हो गए! डेटिंग ऐप पर आशिकी के नाम...

“प्यार में पड़े, कंगाल हो गए! डेटिंग ऐप पर आशिकी के नाम पर 6.5 करोड़ की ठगी”

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- प्यार में लोग सबकुछ कुर्बान कर देते हैं, लेकिन अगर इश्क ही ठगी का जाल बन जाए तो जिंदगीभर की मेहनत भी पलभर में लुट सकती है। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला उत्तर प्रदेश के नोएडा से सामने आया है, जहां एक प्राइवेट कंपनी के निदेशक को ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए ठगी का शिकार बना लिया गया।

पीड़ित शख्स ने एक डेटिंग ऐप के जरिए अपनी महबूबा ढूंढी। कुछ दिनों तक दोनों के बीच मोहब्बत परवान चढ़ी। इसके बाद युवती ने दावा किया कि वह ऑनलाइन निवेश के जरिए मोटा मुनाफा कमाती है और उसे भी निवेश करने की सलाह दी। प्यार के जाल में फंसे युवक ने पहले थोड़ी रकम लगाई, जिससे उसे फायदा हुआ। लालच बढ़ा तो उसने अपनी पूरी जमा पूंजी—करीब 4.5 करोड़ रुपये—लगा दी। इतना ही नहीं, युवती के बहकावे में आकर उसने 2 करोड़ रुपये का लोन लेकर भी निवेश कर दिया।

लेकिन फिर अचानक युवती का फोन बंद हो गया। जब तक युवक को ठगी का एहसास हुआ, तब तक वह 6.5 करोड़ रुपये गंवा चुका था, पीड़ित ने साइबर थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस अब इस लुटेरी महबूबा और उसके गिरोह की तलाश में जुट गई है। यह घटना ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों की एक और मिसाल बन गई है, जो लोगों को सतर्क रहने की सीख देती है।

 

Latest stories

रेलवे कर्मचारियों का बड़ा ऐलान! 24 जून को देशभर में विरोध प्रदर्शन, जानें क्या हैं मांगें

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे के सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन (S&T)...

अंतिम संस्कार की तैयारी थी पूरी, तभी चेहरे ने खोला सच—उत्तराखंड में चौंकाने वाला मामला, अस्पताल की बड़ी चूक

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच)...