Wednesday, February 11, 2026
HomeCrimeभाई बना हैवानः बहन और मासूम भांजी को गोलियों से भूना, खून...

भाई बना हैवानः बहन और मासूम भांजी को गोलियों से भूना, खून से सना मिला घर !”

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- प्रॉपर्टी विवाद में भाई ने बहन और भांजी को गोली मारी, दोनों की मौके पर मौत

इटावा के थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रॉपर्टी विवाद के चलते एक भाई ने अपनी ही बहन और उसकी तीन साल की बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

इटावा के महेरा चुंगी क्षेत्र में रिटायर्ड CMO के भाई हर्षवर्धन ने अपनी बहन ज्योति (40) और उसकी तीन साल की बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। यह हत्या संपत्ति विवाद के चलते हुई।

बताया जा रहा है कि ज्योति पिछले तीन साल से अपनी बेटी के साथ अपने पिता के घर में रह रही थी। पिता ने अपना मकान और करीब 20 बीघा जमीन बेटी के नाम कर दी थी, जिससे हर्षवर्धन नाराज था। इसी गुस्से में उसने अपनी बहन और भांजी पर गोलियां बरसा दीं। फायरिंग की आवाज सुनकर जब परिजन मौके पर पहुंचे तो पूरे कमरे में खून ही खून फैला था। मां-बेटी के शव खून से लथपथ पड़े थे, जबकि आरोपी फरार हो चुका था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटाने में लगी है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है, इस दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Latest stories

उत्तराखंड: धामी सरकार की कैबिनेट बैठक खत्म, 6 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगाई मुहर, एक एक्ट वापस

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार,...

उत्तराखंड: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही बीसीए छात्रा की प्री-मेच्योर डिलीवरी के बाद मौत

देहरादून: राजधानी देहरादून में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş holiganbet