Monday, February 23, 2026
HomeNationalउत्तराखंड: शिक्षा निदेशालय में तोड़फोड़ ,मारपीट,और उपद्रव पर बड़ी कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर समेत...

उत्तराखंड: शिक्षा निदेशालय में तोड़फोड़ ,मारपीट,और उपद्रव पर बड़ी कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर समेत 4 गिरफ्तार

Date:

देहरादून: उत्तराखंड के ननूरखेड़ा स्थित प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय में 21 फरवरी को हुए हंगामा और तोड़फोड़ प्रकरण में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) परमेंद्र डोबाल ने बताया कि कार्रवाई सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर की गई है।

Education Directorate Case: Four Arrested in Dehradun for Violence at Directorate of Elementary Education Of

पुलिस के अनुसार, घटना के दिन विधायक उमेश शर्मा काउ कुछ लोगों के साथ वार्ता के लिए कार्यालय पहुंचे थे। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया, जिसके बाद कुछ व्यक्तियों ने कार्यालय में कुर्सियां और अन्य सामान फेंककर तोड़फोड़ की। इस दौरान सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई और कुछ कर्मचारियों को चोटें भी आईं।

निदेशक की तहरीर पर पुलिस ने लोक सेवक के कार्य में बाधा, बलवा, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज की मदद से चार आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

  • अरविंद पुण्डीर उर्फ कल्ली (हिस्ट्रीशीटर), निवासी नूनरखेड़ा

  • लक्ष्मण नवानी, निवासी शिवलोक कॉलोनी, लाडपुर

  • राकेश थपलियाल, निवासी तपोवन रोड, लाडपुर

  • अक्षय राणा, निवासी सौंधोवाली

पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी थाना रायपुर क्षेत्र, देहरादून के रहने वाले हैं। चारों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मामले में अन्य संभावित आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

Latest stories

जसपुर: नशे की हालत में सीसीटीवी से छेड़छाड़, आरोपी शिक्षक को किया गया निलंबित

रुद्रपुर/जसपुर: विकासखंड जसपुर में तैनात एक सहायक अध्यापक पर...

देहरादून: मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा के लिए एसओपी होगी तैयार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी कार्यालयों और...

त्रिशूली नदी में समाई यात्री बस, 18 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल, राहत-बचाव जारी

काठमांडू: नेपाल के धादिंग जिला में सोमवार तड़के बड़ा...

हरक सिंह रावत ने की पुराने सहयोगी की गिरफ्तारी की मांग, भाजपा में भी उठी आवाज

देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर हलचल...

इंडिया गठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में Harish Rawat ने किया धरने का ऐलान

देहरादून। कांग्रेस भवन में आयोजित इंडिया गठबंधन की संयुक्त...
marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş Marsbahis casibom casibom betcio jojobet ultrabet betsmove jojobet holiganbet elexbet milanobet pusulabet artemisbet artemisbet zirvebet zirvebet zirvebet pusulabet