HomeNationalदेहरादून: नशे में धुत BMW ड्राइवर का उत्पात, पुलिस बैरिकेड तोड़कर, चेकिंग...

देहरादून: नशे में धुत BMW ड्राइवर का उत्पात, पुलिस बैरिकेड तोड़कर, चेकिंग कर रहे 2 पुलिस अधिकारी को रौंदा

Date:

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून जिले में लालतप्पड़ पुलिस चौकी पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार अवरोधक से टकरा गई, जिससे ड्यूटी पर तैनात दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को घटना की पुष्टि की।

जानकारी के अनुसार, मध्यरात्रि के बाद अवरोधक के पास जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने तेज गति से आ रही कार को रुकने का संकेत दिया। हालांकि चालक ने वाहन नहीं रोका और कार सीधे अवरोधक से जा टकराई। टक्कर की चपेट में आकर उप निरीक्षक रघुवीर कपरवाण और अपर उप निरीक्षक मनोज कुमार घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि कार चला रहा तरुण (33) कथित रूप से नशे की हालत में था। उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Latest stories

सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ फरजाना बेगम पहुंची DAV PG कॉलेज, छात्रों में दिखा उत्साह

Farzana Begum (उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष एवं दर्जा...

नगला वासियों को बड़ी राहत: अब 45 नहीं, सिर्फ 26 दिनों में मिलेगा गैस सिलेंडर

नगला नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री सचिन शुक्ला...