Monday, February 23, 2026
HomeNationalदेहरादून: मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा के लिए एसओपी...

देहरादून: मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा के लिए एसओपी होगी तैयार

Date:

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी कार्यालयों और कार्यस्थलों पर अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मुख्य सचिव को मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने के निर्देश दिए हैं। यह निर्णय हाल में प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय सहित विभिन्न स्थानों पर सरकारी कार्मिकों के साथ हुई घटनाओं के मद्देनजर लिया गया है।

सोमवार को उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात कर 21 फरवरी को शिक्षा निदेशालय में हुई घटना का उल्लेख करते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि सरकार कार्मिकों के मान-सम्मान और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को फोन पर निर्देशित किया कि अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए स्पष्ट एसओपी शीघ्र तैयार की जाए। साथ ही डीजीपी को सरकारी कार्यालयों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और ऐसी घटनाओं पर त्वरित कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने देहरादून के एसएसपी को भी शिक्षा निदेशालय प्रकरण में शामिल दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में राज्य औषधीय पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रताप सिंह पंवार, मोर्चा के अध्यक्ष राम सिंह चौहान, महामंत्री मुकेश बहुगुणा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सरकार के इस निर्णय को कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Latest stories

उत्तराखंड: शिक्षा निदेशालय में तोड़फोड़ ,मारपीट,और उपद्रव पर बड़ी कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर समेत 4 गिरफ्तार

देहरादून: उत्तराखंड के ननूरखेड़ा स्थित प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय में...

जसपुर: नशे की हालत में सीसीटीवी से छेड़छाड़, आरोपी शिक्षक को किया गया निलंबित

रुद्रपुर/जसपुर: विकासखंड जसपुर में तैनात एक सहायक अध्यापक पर...

त्रिशूली नदी में समाई यात्री बस, 18 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल, राहत-बचाव जारी

काठमांडू: नेपाल के धादिंग जिला में सोमवार तड़के बड़ा...

हरक सिंह रावत ने की पुराने सहयोगी की गिरफ्तारी की मांग, भाजपा में भी उठी आवाज

देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर हलचल...

इंडिया गठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में Harish Rawat ने किया धरने का ऐलान

देहरादून। कांग्रेस भवन में आयोजित इंडिया गठबंधन की संयुक्त...
marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş Marsbahis casibom casibom betcio jojobet ultrabet betsmove jojobet holiganbet elexbet milanobet pusulabet artemisbet artemisbet zirvebet zirvebet zirvebet pusulabet