HomeNational6 साल पुराने नाबालिग अपहरण केस में Maharashtra पुलिस की उत्तराखंड में...

6 साल पुराने नाबालिग अपहरण केस में Maharashtra पुलिस की उत्तराखंड में दबिश, युवती पत्नी बनकर रह रही थी

Date:

लक्सर: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में छह वर्ष पुराने अपहरण प्रकरण में महाराष्ट्र पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुंबई पुलिस की टीम ने वर्ष 2019 में दर्ज नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में युवती और आरोपी युवक को लक्सर के खड़ंजा कुतुबपुर गांव से गिरफ्तार किया। दोनों पिछले कई वर्षों से पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे और उनके तीन बच्चे भी हैं।

6 officers injured in Maharashtra clash over minor's rape, murder

13 फरवरी 2026 को डोंबिवली पुलिस स्टेशन की टीम लक्सर कोतवाली पहुंची और वर्ष 2019 में दर्ज अपहरण प्रकरण की जानकारी साझा की। पुलिस को सूचना मिली थी कि संबंधित युवती वर्तमान में लक्सर क्षेत्र में रह रही है। इसके बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से खड़ंजा कुतुबपुर गांव में छापेमारी कर 22 वर्षीय युवती और 26 वर्षीय युवक साबिर को हिरासत में लिया गया।

लक्सर कोतवाली के क्षेत्राधिकारी प्रवीण कोश्यारी के अनुसार, पूछताछ में युवती ने बताया कि वर्ष 2019 में वह मुंबई से अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई थी और चंडीगढ़ पहुंची। वहां प्रेमी द्वारा छोड़ दिए जाने के बाद वह घर लौटने की स्थिति में नहीं थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात साबिर से हुई, जो चंडीगढ़ में कार्यरत था। दोनों ने निकाह किया और बाद में साबिर उसे अपने गांव लक्सर ले आया। तब से युवती दूसरे नाम से साबिर की पत्नी के रूप में रह रही थी और इस दौरान तीन बच्चों को जन्म दिया।

गौरतलब है कि वर्ष 2019 में युवती के परिजनों ने मुंबई के डोंबिवली रेलवे पुलिस स्टेशन में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। नाबालिग होने के कारण मामला अपहरण की धाराओं में अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया गया था। पुलिस लगातार युवती की तलाश में जुटी रही।

आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं के बाद मुंबई पुलिस युवती, उसके बच्चों और आरोपी साबिर को अपने साथ मुंबई ले गई है, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Latest stories

PM मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं से की मुलाकात, खिलाड़ियों को दी बधाई

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कॉमनवेल्थ...