HomeNationalपिथौरागढ़ यूनिट से आए आईटीबीपी के जवान ने मसूरी में की आत्महत्या,...

पिथौरागढ़ यूनिट से आए आईटीबीपी के जवान ने मसूरी में की आत्महत्या, दो माह पहले ही किया था ज्वाइन

Date:

मसूरी: उत्तराखंड के मसूरी में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक जवान द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जवान दो महीने पहले ही पिथौरागढ़ से मसूरी में ड्यूटी पर आया था। घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया।

ITBP jawan from Pithoragarh unit commits suicide in Mussoorie had joined only two months ago

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यूनिट 14 पिथौरागढ़ में तैनात कांस्टेबल चेतराम मीणा (38), पुत्र राम फल मीणा, निवासी ग्राम भौबता, पोस्ट बसवा, जिला दौसा (राजस्थान) ने अपने कमरे की खिड़की के कुंडे में नायलॉन की रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम द्वारा घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराई गई, जिसके बाद शव को फंदे से उतारकर अस्पताल भिजवाया गया।

बताया जा रहा है कि इससे पहले जुलाई 2025 में पिथौरागढ़ में भी एक जवान द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया था। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Latest stories

फरजाना बेगम ने देहरादून शासकीय कार्यालय में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को तुरंत समाधान के दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री...

नितिन बाल्मीकि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य नामित

उत्तराखंड सरकार द्वारा युवा भाजपा नेता नितिन बाल्मीकि को...