HomeNationalUdham Singh Nagar: जसपुर में सड़क किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक...

Udham Singh Nagar: जसपुर में सड़क किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, मचा हड़कंप…

Date:

जसपुर: नगर क्षेत्र में शनिवार को सड़क किनारे एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, जीजीआईसी के सामने वाले मार्ग पर स्थित श्मशान घाट के पास सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और शव की पहचान करने का प्रयास किया।

पुलिस ने युवक की शिनाख्त उसके पास मिले आधार कार्ड के आधार पर की। आधार कार्ड में मृतक का नाम शफात नबी (38 वर्ष) निवासी मोहल्ला दिल्ला सिंह दर्ज पाया गया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

Latest stories

उत्तराखंड को 7,000 करोड़ की बड़ी सौगात, इन मेगा परियोजनाओं से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर

देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड में सड़क संपर्क और आधारभूत ढांचे...

बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस और बुलेट की भिड़ंत में युवक की मौके पर मौत

देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक...

किच्छा में बढ़ती चोरियों पर विधायक तिलक राज बेहड़ का फूटा गुस्सा, एसएसपी को लिखा पत्र

उधम सिंह नगर/किच्छा: किच्छा विधानसभा क्षेत्र में लगातार बढ़...