HomeNationalरूद्रपुर में विकास को नई रफ्तार: महापौर विकास शर्मा ने सुभाष कॉलोनी...

रूद्रपुर में विकास को नई रफ्तार: महापौर विकास शर्मा ने सुभाष कॉलोनी में सीसी रोड और नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

Date:

रूद्रपुर। शहर के विकास कार्यों को गति देते हुए महापौर विकास शर्मा ने वार्ड संख्या 28, सुभाष कॉलोनी स्थित शिव मंदिर के सामने सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। इस मौके पर क्षेत्रवासियों ने महापौर विकास शर्मा और पार्षद चिराग कालरा का फूल-मालाओं से स्वागत किया तथा लंबे समय से प्रतीक्षित निर्माण कार्य शुरू होने पर आभार व्यक्त किया।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के विकास कार्य जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप धरातल पर उतारे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सुभाष कॉलोनी की सड़क और नाली के निर्माण का लोग वर्षों से इंतजार कर रहे थे, जिसे राज्य वित्त एवं नगर निगम निधि से स्वीकृत किया गया है।

महापौर ने कहा कि निगम का लक्ष्य केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि हर वार्ड में बेहतर सड़क, नाली, पेयजल, सफाई और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में रूद्रपुर को कई महत्वपूर्ण योजनाओं की सौगात मिल चुकी है और आने वाले समय में कई बड़ी परियोजनाएं धरातल पर उतरेंगी।

उन्होंने कहा कि नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक में पारित प्रस्तावों को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है। निगम अब एक बहुआयामी संस्था के रूप में विकसित हो चुका है, जहां श्रम कार्ड, पेंशन, राशन कार्ड और आधार कार्ड जैसी कई सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं, जिससे नागरिकों को बड़ी राहत मिली है।

महापौर ने कहा कि जनता ने जिस भरोसे के साथ उन्हें सेवा का अवसर दिया है, उस विश्वास को वे कभी टूटने नहीं देंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी विकास कार्यों में पारदर्शिता और जनसहभागिता को सर्वोपरि रखा जाएगा, ताकि हर नागरिक को विकास का सीधा लाभ मिल सके।

इस अवसर पर पार्षद चिराग कालरा, श्रीमती पुष्पा गोवर, अन्नू सागर, नगर निगम के अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Latest stories

उत्तराखंड में बड़ा एक्शन! भ्रष्टाचार के आरोपों में जिला पर्यटन विकास अधिकारी सस्पेंड

उत्तराखंड में सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की...

उत्तराखंड को 7,000 करोड़ की बड़ी सौगात, इन मेगा परियोजनाओं से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर

देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड में सड़क संपर्क और आधारभूत ढांचे...

बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस और बुलेट की भिड़ंत में युवक की मौके पर मौत

देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक...