HomeNationalUdham Singh Nagar: धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप, वाल्मीकि परिवार ने...

Udham Singh Nagar: धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप, वाल्मीकि परिवार ने पुलिस से मांगी मदद

Date:

बाजपुर। क्षेत्र के दियोहरी नमूना गांव में एक वाल्मीकि परिवार ने धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार शनिवार शाम को कोतवाली पहुंचा और पुलिस से सुरक्षा की मांग की।

गांव निवासी संजीव ने परिवार और समर्थकों के साथ कोतवाली में पहुंचकर एसआई देवेंद्र मनराल को तहरीर सौंपी। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ ईसाई समाज के लोग उनके परिवार को धर्म बदलने के लिए मजबूर कर रहे हैं। संजीव के अनुसार, 5 नवंबर को आरोपियों ने उनके घर पहुंचकर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला, और विरोध करने पर गाली-गलौज व मारपीट की कोशिश की। हंगामा बढ़ने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

इस दौरान उत्तराखंड वाल्मीकि दलित समाज सुधार संगठन के प्रदेशाध्यक्ष अनिल वाल्मीकि, सुरेश वाल्मीकि, मुकेश वाल्मीकि, संजीव कुमार और सुमन सहित कई लोग भी मौजूद रहे।

पुलिस का पक्ष:
प्रभारी सीओ दीपक सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी तथ्यों की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था भंग नहीं होने दी जाएगी।

Latest stories

मुख्यमंत्री पर WhatsApp ग्रुप में टिप्पणी करना पुलिस इंस्पेक्टर को पड़ा भारी, सस्पेंड

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और राज्य...

ऊधमसिंह नगर: रेस्टोरेंट में घुसा रॉकेट, तीन हटों में लगी आग, मकान भी आया चपेट में

काशीपुर: दिवाली की रात काशीपुर क्षेत्र में आतिशबाजी के...