HomeNationalविधायक मुन्ना सिंह चौहान की टिप्पणी पर भड़का बंगाली समाज, रुद्रपुर, दिनेशपुर...

विधायक मुन्ना सिंह चौहान की टिप्पणी पर भड़का बंगाली समाज, रुद्रपुर, दिनेशपुर और गूलरभोज में पुतला फूंककर जताया विरोध

Date:

रुद्रपुर/गूलरभोज। विधानसभा में विधायक मुन्ना सिंह चौहान द्वारा दिए गए बयान को लेकर बंगाली समाज में गहरा रोष है। समुदाय के लोगों ने शनिवार को रुद्रपुर और गूलरभोज में विरोध प्रदर्शन करते हुए विधायक का पुतला फूंका और तीखी नारेबाजी की।

रुद्रपुर में गांधी पार्क के पास बंगाली कल्याण समिति के बैनर तले प्रदर्शन किया गया। समिति के सदस्यों ने विधायक मुन्ना सिंह चौहान के खिलाफ जमकर विरोध जताया और उनका पुतला जलाया। समिति ने ऐलान किया कि वे पूरे सप्ताह विधायक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। इस दौरान समिति के प्रदेश अध्यक्ष दलीप अधिकारी, परिमल राय, चंद्रशेखर गांगुली, विकास मल्लिक, संजय आईस, शुभम दास समेत कई सदस्य मौजूद रहे।

वहीं, गूलरभोज के नई बस्ती चौराहे पर यूथ कांग्रेस के नगर अध्यक्ष आकाश चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भी विधायक चौहान के खिलाफ पुतला दहन किया। इस मौके पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष चंदन सिंह नयाल, पूर्व ग्राम प्रधान मनोज देवराड़ी, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष त्रिनाथ विश्वास, सभासद लखबीर सिंह लक्खा, सुमित बैरागी, जयराम राजभर, प्रेम सिंह, अजीत मिस्त्री और जयंत विश्वास सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि विधायक चौहान अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, अन्यथा आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

Latest stories

हल्द्वानी: कुमाऊं संभाग की बैठक में सीएम धामी ने की शिरकत, कांग्रेस पर साधा निशाना

हल्द्वानी। चोरगलिया में आयोजित भाजपा की संगठनात्मक बैठक में...

uttarakhand: दिव्यांग छात्रों के लिए रिसर्च सेंटर की राह में अड़चन, राज्य सरकार से नहीं हो रहा समन्वय

देहरादून। उत्तराखंड में दिव्यांगजनों को बेहतर शैक्षणिक और पुनर्वास...