HomeNationalउत्तराखंड में शर्मनाक घटना: मनचले की हरकतों से तंग आकर नाबालिग छात्रा...

उत्तराखंड में शर्मनाक घटना: मनचले की हरकतों से तंग आकर नाबालिग छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई, परिवार ने सीएम को लिखा पत्र

Date:

काशीपुर में एक नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि मनचले युवक की हरकतों से परेशान छात्रा ने स्कूल जाना तक छोड़ दिया है। परिजनों ने पुलिस से कई बार शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने से निराश होकर उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेज न्याय नहीं मिलने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।

6 साल की मासूम के यौन शोषण के दोषी को 20 साल की सजा, लालच देकर ले गया था घर - Thane court sentences man to 20 years imprisonment for sexually assault

आईटीआई थाना क्षेत्र निवासी महिला ने सीएम को भेजे पत्र में बताया कि उनकी बेटी सरकारी कॉलेज में नौवीं कक्षा में पढ़ती है। स्कूल आते-जाते समय कॉलोनी का युवक उस पर फब्तियां कसता है और अश्लील हरकतें करता है। डर और दबाव के चलते छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया। परिवार ने उसकी सुरक्षा को देखते हुए उसे रिश्तेदारी में भेजा, लेकिन आरोपी वहां भी अलग-अलग नंबरों से फोन कर धमकाने लगा।

परिवार का कहना है कि जुलाई में आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार को पीड़ित परिवार ने नगर निगम में महापौर दीपक बाली से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। महापौर ने भरोसा दिलाया कि पुलिस के उच्च अधिकारियों से वार्ता कर आरोपी पर सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।

इस मामले पर सीओ काशीपुर दीपक सिंह ने कहा कि प्रकरण अभी संज्ञान में नहीं आया है। शिकायत की जांच कर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि थाने में रिपोर्ट क्यों दर्ज नहीं की गई।

Latest stories

उत्तराखंड में बड़ा एक्शन! भ्रष्टाचार के आरोपों में जिला पर्यटन विकास अधिकारी सस्पेंड

उत्तराखंड में सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की...

उत्तराखंड को 7,000 करोड़ की बड़ी सौगात, इन मेगा परियोजनाओं से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर

देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड में सड़क संपर्क और आधारभूत ढांचे...

बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस और बुलेट की भिड़ंत में युवक की मौके पर मौत

देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक...