HomeNationalउत्तराखंड गूलरभोज: ट्रेन से टकराकर घायल हुआ हाथी 15 घंटे से तालाब...

उत्तराखंड गूलरभोज: ट्रेन से टकराकर घायल हुआ हाथी 15 घंटे से तालाब में तड़प रहा, रेस्क्यू टीम का अब तक अता-पता नहीं

Date:

गूलरभोज से लालकुआं जा रही ओएमसी स्पेशल ट्रेन की चपेट में आने से एक नर हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे रेलवे ट्रैक के किलोमीटर संख्या 16/8 के पास हुआ। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल हाथी को दर्द निवारक दवा दी।

शनिवार सुबह से ही पीपलपड़ाव और टांडा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं, लेकिन घटना के लगभग 15 घंटे बीत जाने के बाद भी रेस्क्यू टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई है। घायल हाथी पानी से भरे तालाब में तड़प रहा है, जिससे स्थानीय लोग और वन कर्मी दोनों चिंतित हैं।

टांडा रेंज के रेंजर रूपनारायण गौतम ने बताया कि हादसे वाली जगह से करीब 50 मीटर आगे 30 किमी प्रति घंटा की गति सीमा का बोर्ड लगा है। यह बोर्ड करीब साढ़े तीन साल पहले एक हथिनी और उसके बच्चे की ट्रेन से मौत के बाद लगाया गया था, लेकिन इसके बावजूद ट्रेन की रफ्तार बहुत तेज थी।

वन क्षेत्राधिकारी पीपलपड़ाव पी.सी. जोशी ने बताया कि घायल हाथी की दोनों पिछली टांगें गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हैं। उन्होंने कहा कि आगरा रेस्क्यू सेंटर से लगातार संपर्क किया जा रहा है और उनके दिशा-निर्देशों के आधार पर ही आगे का इलाज शुरू किया जाएगा।

Latest stories

उत्तराखंड में बड़ा एक्शन! भ्रष्टाचार के आरोपों में जिला पर्यटन विकास अधिकारी सस्पेंड

उत्तराखंड में सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की...

उत्तराखंड को 7,000 करोड़ की बड़ी सौगात, इन मेगा परियोजनाओं से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर

देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड में सड़क संपर्क और आधारभूत ढांचे...

बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस और बुलेट की भिड़ंत में युवक की मौके पर मौत

देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक...