HomeNationalअजब प्रेम की गजब कहानी: सगाई से पहले दुल्हन का पिता दूल्हे...

अजब प्रेम की गजब कहानी: सगाई से पहले दुल्हन का पिता दूल्हे की मां को भगा ले गया, दोनों परिवारों में मचा हड़कंप

Date:

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सगाई से पहले ही दुल्हन के पिता और दूल्हे की मां के बीच प्रेम संबंध बन गए। दोनों अपने-अपने परिवारों को छोड़कर साथ भाग गए। यह अनोखी प्रेम कहानी तब उजागर हुई जब आठ दिन से लापता महिला को पुलिस ने बरामद किया और फिर पूरा मामला सामने आया।

जानकारी के मुताबिक, बड़नगर रोड स्थित ऊंटवासा गांव की 45 वर्षीय महिला 8 दिन पहले लापता हो गई थी। उसके बेटे ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के दौरान महिला को चिकली गांव से बरामद किया, जहां पूछताछ में उसने बताया कि उसके बड़े बेटे की शादी चिकली गांव के ही 50 वर्षीय किसान की बेटी से तय हुई थी।

दोनों परिवारों में सगाई की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इसी दौरान दूल्हे की मां और दुल्हन के पिता के बीच प्रेम संबंध बन गए। बच्चों की सगाई से पहले ही दोनों घर छोड़कर फरार हो गए। आठ दिन बाद पुलिस ने दोनों को बरामद किया। पूछताछ में दोनों ने साफ कहा कि वे अब परिवार से अलग होकर साथ रहना चाहते हैं।

गांव में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। रिश्ते में समधी-समधन बनने वाले दोनों अब खुद को पति-पत्नी बता रहे हैं। परिजन समझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन दोनों ने साथ रहने का ही निर्णय लिया है।

Latest stories

उत्तराखंड में बड़ा एक्शन! भ्रष्टाचार के आरोपों में जिला पर्यटन विकास अधिकारी सस्पेंड

उत्तराखंड में सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की...

उत्तराखंड को 7,000 करोड़ की बड़ी सौगात, इन मेगा परियोजनाओं से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर

देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड में सड़क संपर्क और आधारभूत ढांचे...

बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस और बुलेट की भिड़ंत में युवक की मौके पर मौत

देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक...