HomeNationalराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नैनीताल दौरे की तैयारियां पूरी, 4 नवंबर को...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नैनीताल दौरे की तैयारियां पूरी, 4 नवंबर को करेंंगी कैंचीधाम के दर्शन प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर

Date:

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दो दिवसीय नैनीताल दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के नेतृत्व में प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह सक्रिय है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बोलीं- भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अग्रणी  स्थान बनाया है, G-20 की अध्यक्षता का दायित्व भी संभाला - draupadi murmu  said ...

जिलाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति 3 नवंबर को हल्द्वानी स्थित आर्मी हेलीपैड पर पहुंचेंगी, जहां उनका औपचारिक स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वह सड़क मार्ग से नैनीताल राजभवन जाएंगी और वहीं रात्रि विश्राम करेंगी। अगले दिन 4 नवंबर को राष्ट्रपति मुर्मू विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मंदिर में बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन करेंगी। इसके पश्चात वह कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेकर छात्रों को उपाधियां प्रदान करेंगी।

राष्ट्रपति के कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने कार्य पूरे समन्वय और जिम्मेदारी के साथ समय पर पूर्ण करें, ताकि दौरे के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने जल संस्थान को पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने, विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली व्यवस्था बनाए रखने, और नगर पालिका को शहर में स्वच्छता व लाइटिंग व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। वहीं लोक निर्माण विभाग और नेशनल हाईवे प्राधिकरण को राष्ट्रपति के तय मार्ग पर सड़क किनारे अव्यवस्था या बाधाएं दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्य चिकित्साधिकारी को कार्यक्रम स्थलों पर एम्बुलेंस, विशेषज्ञ चिकित्सक दल, कार्डियोलॉजिस्ट और फिजिशियन की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी को खानपान की गुणवत्ता पर निगरानी रखने और भारत दूरसंचार विभाग को बेहतर नेटवर्क कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि राष्ट्रपति का यह दौरा राज्य के लिए गौरव का अवसर है। प्रशासन का प्रयास रहेगा कि भ्रमण सुरक्षित, सुव्यवस्थित और ऐतिहासिक रूप से सफल हो।

Latest stories

उत्तराखंड में बड़ा एक्शन! भ्रष्टाचार के आरोपों में जिला पर्यटन विकास अधिकारी सस्पेंड

उत्तराखंड में सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की...

उत्तराखंड को 7,000 करोड़ की बड़ी सौगात, इन मेगा परियोजनाओं से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर

देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड में सड़क संपर्क और आधारभूत ढांचे...

बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस और बुलेट की भिड़ंत में युवक की मौके पर मौत

देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक...