HomeNationalउत्तराखंड में जल्द शुरू होगी डॉक्टर भर्ती प्रक्रिया, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन...

उत्तराखंड में जल्द शुरू होगी डॉक्टर भर्ती प्रक्रिया, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दी बड़ी जानकारी

Date:

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश में डॉक्टरों के 287 रिक्त पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इन पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष निर्धारित की गई है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अस्पतालों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ डॉक्टरों और अन्य चिकित्सा कर्मियों के खाली पदों को भरने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के तहत 287 खाली पदों पर भर्ती का प्रस्ताव उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेजा गया है। प्रस्ताव में स्पष्ट किया गया है कि जिस वर्ष पदों का विज्ञापन जारी होगा, उस वर्ष की एक जुलाई को अभ्यर्थी की आयु 21 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी बताया कि दो माह पूर्व चयन बोर्ड के माध्यम से चिकित्साधिकारी (बैकलॉग) के 220 पदों पर डॉक्टरों की नियुक्ति की गई थी, जिन्हें राज्य के दूरस्थ इलाकों में तैनात किया गया है। इससे सुदूरवर्ती क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

Latest stories

उत्तराखंड में बड़ा एक्शन! भ्रष्टाचार के आरोपों में जिला पर्यटन विकास अधिकारी सस्पेंड

उत्तराखंड में सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की...

उत्तराखंड को 7,000 करोड़ की बड़ी सौगात, इन मेगा परियोजनाओं से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर

देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड में सड़क संपर्क और आधारभूत ढांचे...

बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस और बुलेट की भिड़ंत में युवक की मौके पर मौत

देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक...