HomeNationalउत्तराखंड: सीएम धामी 30 अक्तूबर को बिहार में करेंगे दो चुनावी रैली,...

उत्तराखंड: सीएम धामी 30 अक्तूबर को बिहार में करेंगे दो चुनावी रैली, प्रमुख नेताओं को सौंपी गई प्रचार की जिम्मेदारी

Date:

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 30 अक्तूबर को बिहार में दो चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। यह रैलियां मोतिहारी जिले के कल्याणपुर और हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित होंगी।

बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेतृत्व ने जिन प्रमुख नेताओं को प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है, उनमें सीएम धामी का नाम भी शामिल है। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) समेत कई महत्वपूर्ण निर्णयों के कारण सुर्खियों में रहे सीएम धामी इससे पहले गोरियाकोठी, वारसलीगंज और सिवान में भी पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार कर चुके हैं।

भाजपा के कार्यक्रम विभाग संयोजक सुशील चौधरी ने सीएम धामी का प्रस्तावित कार्यक्रम जारी किया है। कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री धामी 30 अक्तूबर की सुबह 11:15 बजे पटना हवाई अड्डे से निजी विमान द्वारा कल्याणपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
वह महात्मा गांधी मिडिल स्कूल ग्राउंड, कल्याणपुर में दोपहर 12:05 बजे पहली जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे 1:55 बजे हरसिद्धि के महावीर रामेश्वर इंटर कॉलेज, सोनवर्षा में दूसरी जनसभा में शामिल होंगे।

बिहार चुनाव में सीएम धामी की यह जनसभाएं भाजपा के प्रचार अभियान को और गति देने वाली मानी जा रही हैं।

Latest stories

उत्तराखंड में बड़ा एक्शन! भ्रष्टाचार के आरोपों में जिला पर्यटन विकास अधिकारी सस्पेंड

उत्तराखंड में सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की...

उत्तराखंड को 7,000 करोड़ की बड़ी सौगात, इन मेगा परियोजनाओं से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर

देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड में सड़क संपर्क और आधारभूत ढांचे...

बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस और बुलेट की भिड़ंत में युवक की मौके पर मौत

देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक...