HomeNationalUdham Singh Nagar News: महिलाओं की आजीविका सशक्त बनाने के लिए तैयार...

Udham Singh Nagar News: महिलाओं की आजीविका सशक्त बनाने के लिए तैयार होगी नई योजना

Date:

बाजपुर। महिला समूह मधुबन स्वायत्त सहकारिता समिति की वार्षिक आम सभा मंगलवार को आयोजित हुई, जिसमें समूह की महिलाओं की आजीविका बढ़ाने और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।

सभा का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सुखमन कौर औलख और बीडीओ शेखर जोशी ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक मिशन मैनेजर गगनदीप कौर, एरिया कोऑर्डिनेटर रिजवान अली, रीप परियोजना के प्रतिनिधि उमेश छिमवाल और सुनील कुमार ऊचाकोटी लेखराज ने विभागीय योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने महिलाओं को बीमा सखी के रूप में सक्रिय होकर समूह की गतिविधियों और आजीविका को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

बैठक में क्लस्टर अध्यक्ष उमा जोशी ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का मार्गदर्शन दिया। सभा में सचिव गीता देवी, जगतार सिंह बाजवा, नीमा बानी, ज्योति, अर्चना सरोज, उर्मिला कांडपाल, लता, रश्मि, शांति और बबीता कोरंगा सहित कई सदस्य उपस्थित रहीं।

Latest stories

हल्द्वानी: कुमाऊं संभाग की बैठक में सीएम धामी ने की शिरकत, कांग्रेस पर साधा निशाना

हल्द्वानी। चोरगलिया में आयोजित भाजपा की संगठनात्मक बैठक में...

uttarakhand: दिव्यांग छात्रों के लिए रिसर्च सेंटर की राह में अड़चन, राज्य सरकार से नहीं हो रहा समन्वय

देहरादून। उत्तराखंड में दिव्यांगजनों को बेहतर शैक्षणिक और पुनर्वास...